नाथनगर ब्लॉक में DM का औचक निरीक्षण: टेढ़ी दीवार देख भड़के, गिरवाने का दिया आदेश

Untitled 3 copy 18

आशुतोष मिश्रा

नाथनगर/संतकबीरनगर। शुक्रवार को नाथनगर ब्लॉक में जिलाधिकारी आलोक कुमार के औचक निरीक्षण से प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय में भारी अनियमितताएं सामने आईं।

टेढ़ी दीवार और घटिया निर्माण सामग्री देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल दीवार गिरवाकर मानक के अनुसार पुनः निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की गई है।

निर्माण कार्य में लापरवाही उजागर

डीएम ने जब निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण किया तो गुणवत्ता में गंभीर खामियां मिलीं। टेढ़ी दीवार और निम्न स्तर की सामग्री देखकर उन्होंने तुरंत काम रुकवाने का आदेश दिया और दोषपूर्ण दीवार को गिराने के निर्देश दिए। डीएम के सख्त रुख से मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी सहम गए।

अभिलेखों की भी हुई गहन जांच

निरीक्षण की शुरुआत में डीएम ने बीडीओ के अस्थायी कार्यालय में बैठकर लेखा-जोखा, भुगतान रजिस्टर, बिल-वाउचर, शिकायत और जनसुनवाई रजिस्टर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। कार्यालय की रखरखाव व्यवस्था पर भी उन्होंने असंतोष जताया। कार्यालय में पुराने और जर्जर फर्नीचर व अलमारियों को देखकर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और बीडीओ कुलदीप कुमार को सरकारी मद से व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी फटकार

ब्लॉक परिसर में गंदगी, रैन गेज सिस्टम के आसपास खराब हालत और खुले आसमान के नीचे रखी मतपेटियां देखकर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बीडीओ और एडीओ पंचायत को मतपेटियों को सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए। साथ ही, परिसर में बने सामुदायिक शौचालय पर ताला लटका मिलने पर उसे तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय से सीडीपीओ बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।

DM के जाते ही हरकत में आए कर्मचारी

जिलाधिकारी के ब्लॉक से निकलते ही कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हथौड़े से घटिया और टेढ़ी दीवार को गिराने का काम शुरू कर दिया। डीएम ने बीडीओ से विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

READ MORE

इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

IAS Promotion: यूपी के 21 PCS अधिकारी बने IAS

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More