मुफ्त के तीन प्लेट बिरयानी ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार

Biryani

डायल-112 के दो पुलिसकर्मी निलंबित, होमगार्ड पर भी कार्रवाई

Biryani :  महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र से सामने आए एक वायरल वीडियो ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि यूपी डायल-112 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक होटल से तीन प्लेट बिरयानी पैक कराई, लेकिन भुगतान करने से इनकार कर दिया। जब होटल संचालक ने पैसे मांगे तो दोनों पक्षों के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीआरवी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि वाहन चालक होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

बिरयानी के पैसे पर बवाल, दो सस्पेंड

जानकारी के अनुसार, होटल संचालक का आरोप है कि डायल-112 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तीन प्लेट बिरयानी पैक कराई और भुगतान करने से मना कर दिया। पैसे मांगने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले ने तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल जांच कर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि वायरल वीडियो की प्रारंभिक जांच एवं चिकित्सीय परीक्षण में यह सामने आया कि यूपी-112 पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पांडेय, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव तथा वाहन चालक होमगार्ड मनोज कुमार ने शराब का सेवन किया था। प्रथम दृष्टया इन तीनों द्वारा अनुशासनहीनता, अमर्यादित व्यवहार तथा कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने की पुष्टि हुई है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं वाहन चालक होमगार्ड के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला होमगार्ड कार्यालय को पत्र भेजा गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

PGI कर्मचारियों का निदेशक कार्यालय पर घेराव, DPC बैठक टलने से फूटा गुस्सा

IAS Promotion: यूपी के 21 PCS अधिकारी बने IAS

IMD Monsoon Alert: दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार और एमपी में दो से तीन दिन में पहुंचेगा मॉनसून, भारी बारिश का अलर्ट

 

Spread the love

2 thoughts on “मुफ्त के तीन प्लेट बिरयानी ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वंदे मातरम् को समर्पित होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

बलरामपुर गार्डन में पहली को उद्घाटन करेंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक Lucknow: अशोक मार्ग में 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्षों की थीम को समर्पित इस पुस्तक मेले के पहली अक्टूबर को शाम पांच बजे उद्घाटन के लिये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सहमति दी […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

‘सेवा सेतु’ शिविर का पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खंड सदर में आयोजित ‘सेवा सेतु’ शिविर का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा शिविर के माध्यम से आमजन को […]

Spread the love
Read More