चक्की दुकान में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Untitled 20 copy
  •  कोर्ट के आदेश पर साढ़े तीन महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने नीबाहोरिल गांव निवासी अनीत पाल की तहरीर पर गांव के आठ लोगो के खिलाफ चक्की की दुकान में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। महुली थाना क्षेत्र के अनीत पाल पुत्र स्व0 राम अचल ने कोर्ट को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है। कि 27 नवंबर 2025 की शाम करीब सात बजे वह आटा चक्की पर गेंहू पीस रहा था।

इसी दौरान गांव के ही रवि प्रताप पुत्र स्वर्गीय अवधेश, सत्यम पुत्र रवि प्रताप, प्रवीण पुत्र स्वर्गीय अवधेश, मनभावती पत्नी रवि प्रताप व चार नाम पता अज्ञात लाठी-डंडा व तमंचा लेकर दुकान में घुस गए। भूमि विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करते हुए वादी अनीत पाल को जमीन पर गिरा दिया और उनके गले से सोने की चेन छीन ली।

विपक्षियों ने कट्टा सटा दिया। पीड़ित का कहना है कि शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने उनकी बाउंड्री भी गिरा दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

READ MORE

इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

Spread the love

Prayagraj
Crime News Uttar Pradesh

BJP विधायक पूजा पाल के खाते से उड़ाए ₹1.55 लाख, PhonePe-UPI से हुई निकासी

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की चायल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। जालसाजों ने उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब एक लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी सामने आने के बाद विधायक ने पुलिस से […]

Spread the love
Read More
Nalkheda accident
Crime News homeslider Madhya Pradesh

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: बगलामुखी दर्शन से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार

Nalkheda accident: मध्य प्रदेश के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार तेज बहाव वाले बरसाती नाले में बह गई। हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अलीगढ़ होटल में देह व्यापार का आरोप, सात गिरफ्तार

Aligarh: छर्रा थाना क्षेत्र के एक ओयो होटल में कथित अनैतिक देह व्यापार के मामले में पुलिस ने होटल संचालक समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, होटल में युवतियों को रुपयों का लालच देकर अनैतिक गतिविधियों में धकेले जाने की बात सामने आई है। सभी आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार […]

Spread the love
Read More