‘अमेरिका का साथ पड़ा भारी तो चुकानी पड़ेगी कीमत’: ईरान की ब्रिटेन को खुली चेतावनी

Untitled 6 copy 12

नया लुक डेस्क

 अमेरिका:  मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने ब्रिटेन को सीधी और कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरगची ने कहा है कि यदि ब्रिटेन, अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ करने की अनुमति देता है, तो इसे सीधे युद्ध में शामिल होना माना जाएगा। अरगची ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह के कदम से ब्रिटेन के नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका अस्पष्ट और एकतरफा रवैया अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

‘आत्मरक्षा के अधिकार का पूरा इस्तेमाल करेगा ईरान’

ईरान के विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि ब्रिटेन और कुछ यूरोपीय देश इजरायल और अमेरिका के हमलों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि ईरान की जवाबी कार्रवाई पर सख्ती दिखा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान अपने आत्मरक्षा के अधिकार का पूरा इस्तेमाल करेगा और किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब देगा।

ये भी पढ़ें

ईरान को बड़ा झटका: इजरायली हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत

इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

IAS Promotion: यूपी के 21 PCS अधिकारी बने IAS

ब्रिटिश एयरबेस से अमेरिकी गतिविधियां तेज

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका, ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस का इस्तेमाल कर रहा है। यहां से अमेरिकी बॉम्बर विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं। हाल ही में B-52 बॉम्बर विमान करीब 15 घंटे के मिशन पर उड़ान भरकर लौटे। ब्रिटेन ने अमेरिका को डिएगो गार्सिया समेत कई सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति दी है। ब्रिटेन का कहना है कि यह ‘रक्षात्मक कार्रवाई’ है, जिसका उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले करने वाले ईरानी ठिकानों को निशाना बनाना है।

बढ़ता तनाव, गहराता संकट

मध्य पूर्व में बढ़ते इस तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात नहीं संभले, तो यह टकराव बड़े युद्ध का रूप ले सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

Spread the love

UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Adukh Navami
homeslider Religion

अदुःख नवमी आज: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

Adukh Navami: अदुःख नवमी (जिसे बोलचाल में ‘ दुःख नवमी’ भी कहा जाता है) हिंदू धर्म का एक अत्यंत कल्याणकारी व्रत है। यह मुख्य रूप से दुखों के नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं। तिथि और समय यह व्रत हर साल भाद्रपद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, यूपी में शुरू होगी इमरजेंसी रेस्क्यू सर्विस

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गोवंश को अब तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों और गो सेवा आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में गोवंश के लिए आपातकालीन बचाव […]

Spread the love
Read More