दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

Bajrang Dal

Bajrang Dal महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन का मामला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन में शनिवार को दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। कार्यकर्ताओं ने गोसदन के कर्मचारियों तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। जानकारी के मुताबिक गोसदन में गौवंशीय पशुओं की मौत की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।

ये भी पढ़े

घर बैठे अखिलेश कैसे करेंगे BJP के वोट में सेंधमारी

उन्होंने आरोप लगाया कि गोसदन में पशुओं की देखभाल सही ढंग से नहीं की जा रही है। जिसके चलते लगातार गौवंशों की मौत हो रही है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कुछ महीने पहले भी कई पशुओं की मौत हुई थी। लेकिन जिम्मेदारों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इस बार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। हंगामे की सूचना पर पुलिस बल के साथ तहसीलदार अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि काफी देर तक बातचीत के बावजूद कार्यकर्ता शांत होने को तैयार नहीं हुए। वह मृत पशुओं को तत्काल न हटाने और मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

ये भी पढ़े

UP में INDIA गठबंधन में खटास! कांग्रेस ने SP से मांगी आधी सीटें, मचा सियासी घमासान

इसी दौरान प्रशासन की पहल पर मृत

गौवंशीय पशुओं को हटाने के लिए जेसीबी मशीन गोसदन पहुंच गई। जेसीबी को देखते ही कार्यकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने मृत पशुओं को मशीन से उठाए जाने का विरोध किया। इस दौरान पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गेट की ओर हटाने का भी प्रयास किया। इसी बीच जेसीबी की मदद से मृत पशुओं को वाहन पर लादकर गोसदन से बाहर भेजा गया। मृत पशुओं को हटाए जाने के बाद भी कार्यकर्ता गोसदन में तैनात कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग करते रहे।

ये भी पढ़े

चंदा चोरी में क्यों उठ रही हैं न्यास से जुड़े सरकारी नुमांइदों पर उंगली

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को शांत कराने में जुटे रहे। वहीं गोसदन में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. एस.एन. भट्ट ने बताया कि दो गौवंशीय पशुओं की मौत हुई है। जबकि एक अन्य पशु का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि गोसदन में कुल 45 गौवंशीय पशु थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर इनमें से 26 पशुओं को कोट कम्हरिया स्थित गौशाला भेजा जा चुका है तथा शेष पशुओं को भी जल्द स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है। इसी प्रक्रिया के दौरान दो पशुओं की मौत हो गई। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

घर बैठे अखिलेश कैसे करेंगे BJP के वोट में सेंधमारी

दो टूक : राममंदिर में आखिर किसकी अनदेखी से हुई चढ़ावे की चोरी

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगा भारत, लेकिन मौसम बना सबसे बड़ा खतरा

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, CBSE रिवैल्यूएशन छात्रों को मिली राहत…जानें पूरी गाइडलाइन

जकार्ता में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, राम मंदिर विवाद को बताया ‘आस्था की लूट’…आरोपियों पर साधा निशाना

Spread the love

6 thoughts on “दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

Comments are closed.

Theft
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : राममंदिर में आखिर किसकी अनदेखी से हुई चढ़ावे की चोरी

राजेश श्रीवास्तव Theft राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की FIR आखिरकार हो गई है। ट्रस्ट के दो लोगों चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा भी हो गया है। पूरे हफ्ते चढ़ावे की चोरी का ये मामला सुर्खियों में है। राम मंदिर में चढ़ावे पर जो कुछ हो रहा है वो बहुत दुखद है। खुलासा […]

Spread the love
Read More
Corruption
homeslider Purvanchal

घूसखोरी और अभद्रता के आरोप में निचलौल तहसील में कार्यरत लेखपाल मनीष पटेल निलंबित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Corruption महराजगंज जिले के निचलौल तहसील में तैनात लेखपाल मनीष पटेल को भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता तथा शिकायतकर्ता के साथ कथित अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई उप जिलाधिकारी के समक्ष हुई शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई। बताया गया […]

Spread the love
Read More
Health Committee
Purvanchal

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में खराब प्रगति पर दिखाई सख्ती

उमेश चन्द्र त्रिपाठी  Health Committee जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक: 25 जून 2026 को आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड, NCD  स्क्रीनिंग, आभा आईडी, संस्थागत प्रसव, ई–संजीवनी सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा […]

Spread the love
Read More