IPL में नया नियम लागू: 10 ओवर के बाद बदलेगी गेंद, मैच में बढ़ेगा रोमांच

WhatsApp Image 2026 03 24 at 5.02.59 PM

नई दिल्ली। IPL का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही इस बार दर्शकों को मैदान पर एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने एक ऐसा नियम लागू किया है, जो खासतौर पर दूसरी पारी में मैच का रुख बदल सकता है। इस नए नियम को लेकर काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि माना जा रहा है कि 10 ओवर के बाद मैच में नया रोमांच देखने को मिलेगा। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
मैच के दौरान गेंद बदलने का नियम अब अगर मैच के दौरान गेंद खो जाती है, खराब हो जाती है या अंपायर को लगता है कि गेंद बदलनी चाहिए, तो वे अंतिम फैसला ले सकते हैं। ऐसी स्थिति में नई गेंद बिल्कुल उसी कंडीशन की दी जाएगी, जैसी पुरानी गेंद थी। अंपायर गेंद बदलने से पहले बल्लेबाज, गेंदबाजी टीम और कप्तान को इसकी जानकारी देंगे। दूसरी पारी में 10 ओवर बाद मिलेगा खास विकल्प
इस बार सबसे बड़ा बदलाव दूसरी पारी में देखने को मिलेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

गेंदबाजी करने वाली टीम 10 ओवर पूरे होने के बाद गेंद बदलने की मांग कर सकती है
• यह मौका पूरे मैच में केवल एक बार ही मिलेगा
• गेंद ओवर खत्म होने के बाद ही बदली जाएगी, बीच ओवर में नहीं
• यह नियम केवल शाम (नाइट) मैचों में लागू होगा, दिन के मैचों में नहीं

ये भी पढ़ें

ईरान-जंग के बीच इराक में बड़ा एयरस्ट्राइक: PMF मुख्यालय तबाह, कमांडर समेत 14 लड़ाके ढेर

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

ओस के असर को कम करने की कोशिश

दरअसल, यह नियम खासतौर पर ओस (Dew) के प्रभाव को कम करने के लिए लाया गया है। जब 10 ओवर के बाद गेंद बदली जाएगी, तो अंपायर उसी तरह की घिसी हुई गेंद देंगे, जैसी पहले इस्तेमाल हो रही थी, ताकि खेल का संतुलन बना रहे।
इस बार क्या है नया पेच? पिछले सीजन में भी ऐसा नियम था, लेकिन उसमें एक बदलाव किया गया है।

• पहले गेंद बदलना परिस्थितियों पर निर्भर था,
• अब अगर गेंदबाजी टीम 10 ओवर बाद गेंद बदलने की मांग करती है, तो गेंद बदलना अनिवार्य होगा,
• भले ही उस समय मैदान पर ओस हो या न हो,

क्या बदलेगा मैच का खेल?
इस नियम से खासकर दूसरी पारी में गेंदबाजों को राहत मिल सकती है और मैच का संतुलन बेहतर होगा। साथ ही, दर्शकों को भी 10 ओवर के बाद एक नया टर्निंग पॉइंट देखने को मिल सकता है।

Spread the love

India vs Sri Lanka
International Sports

जयसूर्या का तिहरा शतक और सहवाग की अधूरी सेंचुरी, IND vs SL के यादगार रिकॉर्ड

भारत-श्रीलंका टेस्ट के ऐतिहासिक रिकॉर्ड India vs Sri Lanka Test Record: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट की जंग एक बार फिर शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इस मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस की नजरें सिर्फ जीत-हार पर नहीं, बल्कि उन ऐतिहासिक […]

Spread the love
Read More
India vs Sri Lanka
Sports Uttar Pradesh

टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

श्रीलंका इलेवन ने पहले दिन दिखाई मजबूती India vs Sri Lanka Warm-up Match: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले खेले जा रहे तीन दिवसीय वार्मअप मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। शुक्रवार को शुरू हुए इस […]

Spread the love
Read More
Sarthak Ranjan DPL 2026
Sports

DPL 2026 में सार्थक रंजन का तूफान, 95 रनों की पारी से दिलाई टीम को शानदार जीत

Sarthak Ranjan DPL 2026 : दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सार्थक ने ऐसी शानदार पारी खेली, जिसने टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर शानदार जीत दिला दी। उनकी 95 […]

Spread the love
Read More