दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, CBSE रिवैल्यूएशन छात्रों को मिली राहत…जानें पूरी गाइडलाइन

CBSE

CBSE दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में 73 से अधिक प्रोग्राम और 100 से ज्यादा बीए कोर्स में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा।

CUET स्कोर के आधार पर होगा एडमिशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी कोर्स में दाखिला केवल CUET-UG 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। छात्र केवल वही कोर्स चुन पाएंगे, जिनके लिए वे यूनिवर्सिटी के UG बुलेटिन ऑफ इंफॉर्मेशन 2026-27 में तय पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

CBSE रिवैल्यूएशन छात्रों के लिए राहत

एडमिशन डीन हनीत गांधी के अनुसार, जिन CBSE 12वीं के छात्रों ने रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी तक संशोधित अंक नहीं मिले हैं, वे पहले अपने पुराने (pre-revaluation) अंक CSAS पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। जैसे ही नए अंक जारी होंगे, छात्र अपने स्कोर को अपडेट कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि CSAS पोर्टल कई हफ्तों तक खुला रहेगा, जिससे छात्रों को बदलाव के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

ये भी पढ़े

जकार्ता में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, राम मंदिर विवाद को बताया ‘आस्था की लूट’…आरोपियों पर साधा निशाना

CSAS पोर्टल पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

CUET-UG में शामिल उम्मीदवारों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के Common Seat Allocation System (CSAS) पोर्टल https://ugadmission.uod.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवार अपने CUET एप्लीकेशन नंबर के जरिए लॉगिन कर सकते हैं।

73 प्रोग्राम और 100+ BA कोर्स में मौका

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। सभी प्रोग्राम में एडमिशन CUET स्कोर के आधार पर ही होगा। यूनिवर्सिटी ने डेटा सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकारी API “सेतु” के माध्यम से छात्रों की जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो और सिग्नेचर को ऑटो-इंटीग्रेट किया है। इससे डुप्लीकेट एंट्री की समस्या कम होगी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अधिक सुरक्षित बनेगी।

रजिस्ट्रेशन से जुड़ी अहम जानकारी

रजिस्ट्रेशन शुरू: 26 जून 2026 (शुक्रवार)

पोर्टल: https://ugadmission.uod.ac.in

फीस: एक बार की नॉन-रिफंडेबल फीस लागू

एप्लीकेशन फीस

UR/OBC-NCL/EWS: 250

SC/ST/PWBD: 100

ये भी पढ़े

सिर्फ 20,000 रुपये की SIP से बन सकता है एक  करोड़ का फंड! जानिए कितने साल लगेंगे

एडमिशन प्रक्रिया का दूसरा चरण

पहले चरण के बाद छात्रों को कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं भरनी होंगी। इसमें CUET टेस्ट पेपर्स को 12वीं के विषयों से मिलान किया जाएगा। यूनिवर्सिटी उन्हीं विषयों को मान्यता देगी, जो छात्र ने 12वीं में पढ़े होंगे। इसके आधार पर पात्रता और स्कोरिंग तय की जाएगी।

छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइन

छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वे UG बुलेटिन और CSAS नियमों को ध्यान से पढ़ें। साथ ही, सभी अपडेट और शेड्यूल के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट https://admission.uod.ac.in पर विजिट करते रहें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

शनिवार को इन राशियों को मिलेगी सफलता, शनि कृपा से दूर होंगी परेशानियां

आयरलैंड के खिलाफ भी नहीं मिला मौका, वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस ने उठाए सवाल

बेलफास्ट में भारत को बड़ा झटका, आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत से क्रिकेट जगत हैरान

स्विमिंग पूल में युवक के अंडरवियर में घुसा सांप!

जुलाई में 35 करोड़ पौधे रोपित किया जाना प्रस्तावित

Spread the love

One thought on “दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, CBSE रिवैल्यूएशन छात्रों को मिली राहत…जानें पूरी गाइडलाइन”

Comments are closed.

Ketan Murder Case
Crime News homeslider

केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 10 घंटे की पूछताछ में साहिल गोयल ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Murder Case पुणे के 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं। मामले में सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी […]

Spread the love
Read More
SIP
Business homeslider

सिर्फ 20,000 रुपये की SIP से बन सकता है एक  करोड़ का फंड! जानिए कितने साल लगेंगे

SIP क्या हर महीने केवल 20,000 रुपये की SIP सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान से एक करोड़ रुपये का बड़ा फंड बनाया जा सकता है? जवाब है हां, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है सही समय पर निवेश शुरू करना और लंबे समय तक इसे लगातार जारी रखना। कंपाउंडिंग की ताकत छोटे निवेश को भी बड़ा धन […]

Spread the love
Read More
Dhirendra Shastri
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जकार्ता में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, राम मंदिर विवाद को बताया ‘आस्था की लूट’…आरोपियों पर साधा निशाना

Dhirendra Shastri अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित गबन के मामले ने देश-विदेश में हलचल मचा दी है। इसी विवाद के बीच इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हनुमंत कथा कर रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को “श्रद्धा की चोरी” बताते […]

Spread the love
Read More