जकार्ता में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, राम मंदिर विवाद को बताया ‘आस्था की लूट’…आरोपियों पर साधा निशाना

Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित गबन के मामले ने देश-विदेश में हलचल मचा दी है। इसी विवाद के बीच इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हनुमंत कथा कर रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को “श्रद्धा की चोरी” बताते हुए दोषियों को “भगवान का महादंड” मिलने की बात कही है।

‘रावण तो ये भी हैं…’, भावुक होकर बोले धीरेंद्र शास्त्री

जकार्ता में आयोजित कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री इस मुद्दे पर भावुक नजर आए। उन्होंने कथित आरोपियों की तुलना पौराणिक प्रसंगों से करते हुए कहा कि जो लोग श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं, वे “रावण प्रवृत्ति” का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा  कि “रावण तो ये भी हैं, बस रूप बदल गए हैं। उसने माता सीता का हरण किया था और उसका अंत हुआ। लेकिन यहां तो करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भरोसे की चोरी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि कानून अपना काम करेगा और जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी।

ये भी पढ़े

स्विमिंग पूल में युवक के अंडरवियर में घुसा सांप!

SIT जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार

मामले में गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने लखनऊ मंडलायुक्त के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए FIR दर्ज की और 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह FIR  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े दान और रसीदों में कथित गड़बड़ी के मामले में दर्ज की गई है।

किन धाराओं में केस दर्ज?

पुलिस ने यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया है। आरोपों में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, चोरी और आपराधिक साजिश जैसे मामले शामिल हैं।

फर्जी रसीदों से दान हड़पने का आरोप

प्रारंभिक जांच में दावा किया गया है कि एक संगठित नेटवर्क द्वारा फर्जी रसीदों और अनधिकृत तरीकों से श्रद्धालुओं से मिले दान को हड़पने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने कई दस्तावेज और रसीद बुक भी बरामद की हैं।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

इस मामले पर सियासत भी गरमा गई है। अखिलेश यादव ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि बड़ी मछलियों को बचाने की कोशिश हो सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी  का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दूसरी ओर, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और सत्ता पक्ष के नेताओं ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

आयरलैंड के खिलाफ भी नहीं मिला मौका, वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस ने उठाए सवाल

बेलफास्ट में भारत को बड़ा झटका, आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत से क्रिकेट जगत हैरान

भाजपा की लोकतंत्र और संविधान में कोई आस्था नहीं: अखिलेश

मुहर्रम पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट डायवर्जन

 

Spread the love

2 thoughts on “जकार्ता में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, राम मंदिर विवाद को बताया ‘आस्था की लूट’…आरोपियों पर साधा निशाना

Comments are closed.

Afghanistan vs Ireland
Sports Uttar Pradesh

अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, दोनों ने ठोके शानदार शतक

अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने ठोके धमाकेदार शतक Afghanistan vs Ireland: अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। टीम के दो बल्लेबाजों इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार शतक जड़कर आयरलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों के बीच हुई बड़ी साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

दो मासूम बेटियों की मौत से पहले पिता ने लिखा था सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद की जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के होटल में दो बेटियों की मौत: स्कूल नोटबुक में मिला कथित सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद पर जांच Death of two daughters at a Bengaluru hotel : केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक लग्जरी होटल में दो बच्चियों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, निजी कैब कंपनी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More