देशभर में मौसम का डबल अटैक, कहीं आंधी तो कहीं मूसलाधार बारिश

Aaj Ka Mausam 

Aaj Ka Mausam  देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है और दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 जून की ताजा रिपोर्ट में कई राज्यों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।

ये भी पढ़े

LPG Price Today घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा फर्क, पहाड़ी इलाकों में जेब पर भारी बोझ

तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून

आईएमडी के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल हरनाई, सोलापुर, कलबुर्गी, नंद्याल, चेन्नई और सिलिगुड़ी से होकर गुजर रही है। अगले 4 से 5 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में तेज आंधी का अलर्ट

उत्तर भारत में 11 और 12 जून को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। 13 से 16 जून के बीच भी धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

ये भी पढ़े

MP में खत्म हुआ दो बच्चों वाला नियम…अब सरकारी नौकरी में नहीं लगेगी रोक

उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में 10 से 16 जून के बीच बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 12 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

जयपुर सहित पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 11 से 13 जून के बीच तेज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं 14 से 16 जून के दौरान बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 और 12 जून को व्यापक बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़े

नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, बाजार में बढ़ी महंगाई की आशंका

मुंबई, कोंकण और गोवा में मानसून का असर

मुंबई, कोंकण और गोवा में मानसून सक्रिय हो चुका है। यहां 10 और 11 जून को भारी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी 12 जून तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी अलर्ट

भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 12 जून को ओलावृष्टि और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 11 और 12 जून को तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश

तटीय कर्नाटक में 10 जून को अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बेंगलुरु सहित आंतरिक कर्नाटक में 10 से 12 जून के बीच भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल, माहे और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े

करोड़ों के टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, बिहार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा

असम-मेघालय में बाढ़ का खतरा

पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक भारी से अत्यंत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 10 से 14 जून के बीच अत्यधिक वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। वहीं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी तेज आंधी और भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

करोड़ों के टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, बिहार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा

इम्तिहान देकर निकली पत्नी, रास्ते में बिछ गई पति की लाश , प्रेम विवाह का खूनी अंत

ODI World Cup 2027 से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, बारिश ने बढ़ाई चिंता

गर्मी से राहत के लिए 16 डिग्री पर AC चलाना खतरनाक, डॉक्टरों ने बताया सही तापमान

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More
National Politics

राहुल के बयान पर CJI बोले- सभी के लिए समान नियम

राहुल गांधी मामले में जल्द सुनवाई की मांग New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में उस वक्त दिलचस्प बहस देखने को मिली, जब शिकायतकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी […]

Read More