मौसम का कहर: 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

Weather's Fury

Weather’s Fury दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के विभिन्न हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार छह से 11 जून के बीच केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

ये भी पढ़े

डिजिटल बगावत की दस्तक, क्या सियासत की कसौटी पर टिकेगी?

इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश के अच्छे आसार हैं।

राजस्थान में चलेगी 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आंधी-तूफान और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम अचानक करवट ले सकता है। यहां कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 6 से 11 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में भी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर से शाम के बीच हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम सुहावना हो सकता है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में मानसून की दस्तक कब?

आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 25 से 30 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। यही समय-सीमा नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए भी निर्धारित की गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इसी दौरान मानसून हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भी प्रवेश करेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मानसून जून के अंतिम सप्ताह या 30 जून के आसपास पहुंच सकता है। इससे पहले इन क्षेत्रों में व्यापक और लगातार बारिश की संभावना कम बताई गई है।दिल्ली-NCR में मानसून कब पहुंचेगा?

ये भी पढ़े

भाजपा बेकरार, तमिलनाडु BJP में पड़ी दरार!

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मानसून 25 से 30 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। यही समय-सीमा नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाज़ियाबाद और उत्तर भारत के अन्य राज्यों के कुछ हिस्सों के लिए भी बताई गई है। अनुमान है कि यह  हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में  30 जून के आस-पास पहुंचेगा। इससे पहले इन राज्यों में तेज बारिश की उम्मीद बहुत कम है।

Spread the love

National

राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश

 Akhilesh Yadav Detained :  दिल्ली में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी सियासी हलचल तेज रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More