उन्नाव दुष्कर्म के आरोपी की बनारस जेल में मौत

Unnao Rape Case

परिजनो ने जेल प्रशासन पर उत्पीड़न और हत्या का लगाया आरोप

Unnao Rape Case गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के निहालीखेड़ा उन्नाव निवासी राहुल निषाद की वाराणसी जेल में मौत हो गई। वह दुष्कर्म और मारपीट के मामलों में आरोपी था। परिजनों ने जिला कारागार के बाहर हंगामा किया। उन्होंने जेल प्रशासन पर यातनाएं देने और हत्या का आरोप लगाया।

ये भी पढ़े

अपराधियों के हाथ में पहुंच गई मुख्यमंत्री के बुलडोजर की चाभी: अखिलेश यादव

परिजनों का आरोप है कि राहुल को ढाई बीघा जमीन के विवाद में फंसाया गया था। उस पर 2021 से 2025 के बीच दुष्कर्म के चार और अनुसूचित जाति उत्पीड़न व मारपीट के चार मुकदमे दर्ज हुए थे। राहुल को आठ महीने पहले बांगरमऊ से गिरफ्तार किया गया था। चाचा राजू ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में उसे जमानत मिल गई थी। हालांकि अन्य मामलों में जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। उन्होंने जेल में राहुल को यातनाएं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उसे करंट लगाया गया और तन्हाई में रखा गया। बाद में उसे मानसिक बीमार बताकर 24 मार्च को वाराणसी जेल स्थानांतरित किया गया।

ये भी पढ़े

भाजपा बेकरार, तमिलनाडु BJP में पड़ी दरार!

बीते मंगलवार की शाम करीब सात बजे राहुल ने अपने चाचा जगदीश से फोन पर बात की थी। उस समय उसने कोई बीमारी या दिक्कत नहीं बताई थी। उसी रात 12:07 बजे उसकी बनारस जेल में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने बुधवार दोपहर 12 बजे मौत की सूचना दी। परिजनों ने इसे जेल प्रशासन की सोची समझी साजिश बताया। राहुल की मौत से उसकी मां कुंती और अन्य परिजन बेहाल हैं। राजू ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने फर्जी मुकदमे दर्ज कराए। यह सब ढाई बीघा जमीन पर कब्जे के विवाद के कारण हुआ। राहुल खेती और संपत्ति के कारोबार का काम करता था। प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता था। उसके विपक्षी उसे प्रतिद्वंद्वी मानने लगे थे। इसी कारण उसे मुकदमों में फंसाया गया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर उत्पीड़न और प्रताड़ना के बाद हत्या कराने का आरोप लगाया। उन्होंने जेल अधिकारियों की फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग और जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की मांग की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

अपराधियों के हाथ में पहुंच गई मुख्यमंत्री के बुलडोजर की चाभी: अखिलेश यादव

राम और राष्ट्र के आराधक योगी आदित्यनाथ

Glen Macgra: शायद ही कोई तोड़ पाए इनका रिकॉर्ड

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएंगे BJP कार्यकर्ता : पंकज

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
Crime News

अलीगंज: सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार

लूट की रकम से खरीदी गई चार पहिया वाहन व घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद खुलासा करने वाली टीम को DSP उत्तरी ने दिया 25 हजार रुपए का इनाम ए अहमद सौदागर Lucknow : सरेराह महिलाओं एवं पुरुषों के गले से चेन लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का अलीगंज पुलिस ने स्वाट टीम व सर्विलांस […]

Read More
Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Read More