इन राशियों को शनिवार को व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ

Today's Horoscope

Horoscope आज शनिवार का दिन कई राशियों के लिए व्यापार में लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ नए अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को विशेष सफलता मिल सकती है और रुका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है। कुछ राशियों के लिए यह दिन निवेश और विस्तार के लिहाज से बेहद शुभ साबित हो सकता है।


 मेष : करियर को लेकर चिंता रह सकती है। नए काम में जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह ठीक से होगा, लेकिन कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता से मन उदास रह सकता है।

वृष : आज व्यस्तता बनी रहेगी। आप दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा।

मिथुन : दूसरों की बातों पर जल्दी विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर नई योजना पर चर्चा संभव है।

कर्क : अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे। प्रियजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। विवाद और झगड़ों से बचें, मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बच्चों के व्यवहार से थोड़ी निराशा हो सकती है।

ये भी पढ़े

सपने में खुद की शादी देखने का होता है ऐसा अर्थ

सिंह : पारिवारिक सुख और धन में वृद्धि के योग हैं। वाणी पर संयम रखें। समाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं।

कन्या : निजी जीवन में कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। समाज में सक्रियता बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन की संभावना प्रबल है।

तुला : दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। दूसरों की मदद करेंगे लेकिन अपेक्षित सहयोग कम मिल सकता है। व्यापार में लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक : सूझबूझ से व्यापार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में नए संबंध फायदेमंद साबित होंगे। योजनाएं सफल होंगी।

ये भी पढ़े

उन्नाव दुष्कर्म के आरोपी की बनारस जेल में मौत

धनु : क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में उत्सव का माहौल बन सकता है। व्यापार पर ध्यान देना जरूरी है। अपनों पर शक करने से बचें।

मकर : घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। संपर्क बढ़ाने का प्रयास सफल होगा। निवेश से लाभ संभव है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा और मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ : जीवनशैली में बदलाव की इच्छा रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को समय दें। परोपकार से मानसिक संतोष मिलेगा और नई व्यावसायिक गतिविधियां लाभ देंगी।

मीन : काम करने के तरीकों में बदलाव लाएं। घर की सजावट पर खर्च बढ़ सकता है। कर्ज लेने से बचें। नई योजनाओं की शुरुआत और पारिवारिक आयोजन के योग हैं।


राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मो. 9116089175


Business homeslider

Apple की Tracking Policy पर बड़ा केस, 2.7 अरब डॉलर के मुकदमे से बढ़ी मुश्किलें

Apple की Tracking Policy पर बड़ा विवाद, 2.7 अरब डॉलर का मुकदमा; जानिए क्या है पूरा मामला Apple Tracking Case : टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple की प्राइवेसी और ऐप ट्रैकिंग नीति को लेकर ब्रिटेन में बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी के खिलाफ करीब £2 बिलियन यानी 2.7 अरब डॉलर के हर्जाने का दावा […]

Read More
navbharatlive
Business homeslider

आज का सोना-चांदी भाव: सोने की कीमत में गिरावट, जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को वायदा बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद सोने के भाव में नरमी आई। बाजार में निवेशकों की नजर अमेरिका […]

Read More
Astrology Uttar Pradesh

हर घर जन्मे कन्हैया, थानों में भी गूंजे भजन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जगह-जगह सजीं झांकियां

चिनहट कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से हुआ आयोजन इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा पूजा-पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की देर रात तक चलता रहा भंडार, भक्तगणों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा ए अहमद सौदागर Lucknow : हर साल की तरह इस वर्ष भी चिनहट कोतवाली में शुक्रवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम […]

Read More