राष्ट्रीय बागवानी व्यायाम दिवस: जानिए गार्डनिंग के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

National Gardening Exercise Day

National Gardening Exercise Day हर साल छह जून को मनाया जाता है। यह दिन बागवानी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभों को पहचानने और प्रकृति के बीच समय बिताते हुए व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है।

एक तरह की थेरेपी है गार्डनिंग

आप कितने समय से वजन तो कम करने की सोच रहे हैं लेकिन उसके लिए टाइम नहीं निकाल पा रहे हैं। तो आज हम आपको इसका एक ऐसा ऑप्शन बताएंगे जिससे आप एंजॉय करते हुए कर सकते हैं वजन कम। इतना ही नहीं ये ऑप्शन तनाव कम करने में भी है मददगार। हम बात कर रहे हैं बागवानी यानी गार्डनिंग की। जी हां, गॉर्डनिंग एक तरह की थेरेपी है। जिससे सिर्फ आपका बगीचा ही हरा-भरा नहीं रहता बल्कि सेहत भी चुस्त-दुरुस्त रहती है। महज 20 से 30 मिनट की बागवानी कई समस्याओं से दिलाएगी राहत।

ये भी पढ़े

भाजपा बेकरार, तमिलनाडु BJP में पड़ी दरार!

तनाव होता है दूर

कई स्टडी में यह पाया गया है कि गार्डनिंग करने वाले लोग उन लोगों की तुलना में ज्यादा स्ट्रेस फ्री रहते हैं जो बागवानी नहीं करते। दरअसल, बागवानी करने से माइंड रिलैक्स रहता है और इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है। गार्डनिंग करने वाले लोगों में कॉर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का लेवल।

बीमारियां रहती हैं दूर

बागवानी करने से इम्युनिटी बढ़ती है जिससे कई सारी संक्रामक बीमारियों के होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। इतना ही नहीं इससे कोलेस्ट्रोल, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। शरीर फिट एंड फाइन रहता है।

ये भी पढ़े

उन्नाव दुष्कर्म के आरोपी की बनारस जेल में मौत

ओवरऑल बॉडी एक्सरसाइज

उन लोगों के लिए बागवानी बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है जो एक्सरसाइज के लिए टाइम नहीं निकाल पाते या फिर उसे करने में आलस आता है। गार्डनिंग से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है बॉडी की सारी मसल्स एक्टिव हो जाती हैं। गार्डनिंग के दौरान खुदाई, गुड़ाई, सिंचाई जैसी गतिविधियों के चलते शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सुधरता है और इससे हार्ट भी हेल्दी रहता है।

गार्डनिंग करने से याददाश्त को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है, दरअसल, 3,000 वयस्कों पर किए गए एक शोध में पाया गया कि गार्डनिंग यानी बागवानी करने वाले लोगों को भूलने की बीमारी का खतरा अन्य लोगों की तुलना में 36 फीसदी तक कम होता है। गार्डनिंग के दौरान की जानेवाली गतिविधियां दिमाग को एक्टिव बनाए रखने में मदद करती हैं, जिससे दिमाग की कार्यक्षमता और याद रखने की क्षमता में इजाफा होता है।


राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मो. 9116089175


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Business homeslider

Apple की Tracking Policy पर बड़ा केस, 2.7 अरब डॉलर के मुकदमे से बढ़ी मुश्किलें

Apple की Tracking Policy पर बड़ा विवाद, 2.7 अरब डॉलर का मुकदमा; जानिए क्या है पूरा मामला Apple Tracking Case : टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple की प्राइवेसी और ऐप ट्रैकिंग नीति को लेकर ब्रिटेन में बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी के खिलाफ करीब £2 बिलियन यानी 2.7 अरब डॉलर के हर्जाने का दावा […]

Read More
navbharatlive
Business homeslider

आज का सोना-चांदी भाव: सोने की कीमत में गिरावट, जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को वायदा बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद सोने के भाव में नरमी आई। बाजार में निवेशकों की नजर अमेरिका […]

Read More
Hong Kong
homeslider Technology

हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम

Hong Kong: टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच हांगकांग से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक ऐसा कन्वीनियंस स्टोर शुरू किया गया है, जहां दुकान के रोजमर्रा के काम इंसानों के बजाय ह्यूमनॉइड रोबोट संभाल रहे हैं। स्टोर में सामान व्यवस्थित करने से लेकर ग्राहकों के ऑर्डर और […]

Read More