चानकी घाट से जंगल गुलरिहा सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की उठी मांग

Nautanwa

बोले देवदह होगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल यहां हेलीपैड का भी होगा निर्माण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Nautanwa जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को नौतनवां तहसील क्षेत्र के बनरसिया कला स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के देवदह पर्यटन परियोजना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विकास एवं पर्यटन संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव , उपाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल,लक्ष्मीचंद पटेल महामंत्री, प्रहलाद गौतम संगठन, मनोज कन्नौजिया संरक्षक ने जिलाधिकारी महोदय को देवदह रामग्राम का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा देवदह रामग्राम के विकास एवं चानकी घाट से जंगल गुलरिहा तक बन रहे रोड का निर्माण बरसात से पहले कराने का मांग पत्र दिया।

पाकिस्तान-चीन में सस्ता हुआ पेट्रोल…भारत में कब मिलेगी राहत? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संचालित उत्खनन कार्य की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि उत्खनन का प्रथम चरण पूरा हो चुका है तथा द्वितीय चरण के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार कर विभाग को भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक हुए उत्खनन में उत्तर मौर्य काल से गुप्तकाल तक के महत्वपूर्ण पुरातात्विक साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

जिलाधिकारी ने विपश्यना हॉल तथा सरोवर के सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रथम स्तूप, द्वितीय स्तूप और सरोवर क्षेत्र के एकीकृत विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यक भूमि क्रय का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। उन्होंने सरोवर सुंदरीकरण कार्य इस माह के भीतर पूरा कराने पर भी जोर दिया।परियोजना क्षेत्र तक पर्यटकों की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन अधिकारी को सीधा संपर्क मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव भेजने तथा स्थल पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कराने की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े

सुमन कल्याणपुर का निधन, लोग इनकी आवाज़ को लता जी की आवाज़ समझ लेते थे,

साथ ही उपजिलाधिकारी नौतनवां को हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि देवदह बौद्ध परिपथ का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। इसे बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Read More