ICU में लगी आग ने मचाई तबाही, मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे से हड़कंप

Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में स्थित निजी प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। अस्पताल की ICU में आग लगने से चार लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य मरीज झुलस गए हैं। स्थानीय स्तर पर मृतकों की संख्या अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व उनके परिजनों में चीख-पुकार गूंज उठी। जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की चौथी मंजिल पर बने ICU में सुबह करीब 3:20 बजे अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है। उस समय ICU में 15 से अधिक मरीज भर्ती थे। आग तेजी से फैलने के कारण पूरा वार्ड धुएं से भर गया, जिससे मरीजों को सांस लेने में भारी दिक्कत हुई।

ये भी पढ़े

सुमन कल्याणपुर का निधन, लोग इनकी आवाज़ को लता जी की आवाज़ समझ लेते थे,

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव अभियान के दौरान करीब 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालांकि कई मरीज धुएं और आग की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय ICU में पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं था। कुछ लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था भी पूरी तरह विफल साबित हुई। आरोप है कि फायर हाइड्रेंट सिस्टम काम नहीं कर रहा था और मौजूद अग्निशमन यंत्रों को संचालित करने वाला कोई प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं था।

ये भी पढ़े

गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनामी बदमाश कमलेश चौधरी का एनकाउंटर

घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और मामले की गहन जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कंटेश कुमार मिश्रा  ने बताया कि घटना के कारणों की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आग लगने से पहले ICU में धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों में आग भड़क उठी। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने अस्पताल परिसर को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुमन कल्याणपुर का निधन, लोग इनकी आवाज़ को लता जी की आवाज़ समझ लेते थे,

सड़क पर गिरते ही वृद्ध की मौत, घटना को लेकर उठे सवाल

भ्रष्टाचार से देश और दुनिया में खराब हुई यूपी की छवि: अखिलेश यादव

फरेन्दा में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Entertainment homeslider

दुनिया में पहली बार: एंडेमोल शाइन इंडिया का ‘बिग बॉस’ एक ही रात में 6 भाषाओं में लॉन्च होकर रचेगा इतिहास!

ब्रेकिंग: ‘बिग बॉस’ ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास! बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज़ में से एक के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More