CBSE BOARD पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, तीन भाषा वाली याचिका को चुनौती

CBSE BOARD

CBSE BOARD  : ये खबर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सताएगी। हिंदी मीडियम से पढ़ने वाले छात्र अक्सर तीन भाषाओं में निपुण होते हैं। हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी को मिलाकर वो तीन भाषा बना लेते हैं। लेकिन इंग्लिश मीडियम से पढ़ने वाले छात्र अंग्रेजी में चुस्त-दुरुस्त तो होते हैं, लेकिन हिंदी में उनका ज्ञान बड़ा कमजोर होता है। कमजोर हिंदी वाले छात्र संस्कृत से ऐसा पीछा छुड़ाते हैं, जैसा बचपन में स्कूल छोड़ने वाले गार्जियन का हाथ हो। सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर अगले हफ्ते सुनवाई की तारीख मुकर्रर कर चुकी      है। CBSE की कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए 3 भाषाओं को अनिवार्य करने वाली नई नीति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले पर अब अगले हफ्ते सुनवाई होने की संभावना है, जिससे शिक्षा नीति को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

CBSE की नई नीति के तहत कक्षा 9वीं में छात्रों को तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य किया गया है, जिनमें दो अतिरिक्त भाषाएं शामिल हैं। इसी नियम को लेकर जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है।

याचिकाकर्ता की आपत्ति

वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को उठाते हुए कहा कि—

छात्र अचानक नई भाषाएं कैसे सीखेंगे?
कक्षा 10 की परीक्षा में इसका बोझ कैसे संभालेंगे?
इससे शिक्षा व्यवस्था में “अराजकता” फैल सकती है

उनका कहना है कि यह नीति छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों सभी के लिए कठिनाई पैदा करेगी।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि इसे अगले सप्ताह सूचीबद्ध किया जाएगा, यानी अब इस पर जल्द सुनवाई होगी।

याचिका में क्या दावा किया गया है?

याचिका में कहा गया है कि CBSE की यह नई नीति छात्रों पर अतिरिक्त शैक्षणिक दबाव डाल सकती है। खासकर उन छात्रों के लिए यह चुनौतीपूर्ण है जिन्हें अचानक नई भाषाएं सीखनी पड़ेंगी।

क्यों महत्वपूर्ण है यह मामला?

यह मामला देश की शिक्षा नीति और छात्रों के पाठ्यक्रम भार से जुड़ा हुआ है। अगर सुप्रीम कोर्ट इस पर हस्तक्षेप करता है, तो CBSE की नई भाषा नीति में बदलाव संभव है।

आगे क्या होगा?

अब सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर है, जहां यह तय होगा कि CBSE की यह नई नीति जारी रहेगी या इसमें संशोधन होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

RCB vs SRH मैच पर मंडराया बारिश का खतरा, हैदराबाद मौसम ने बढ़ाई टेंशन

अब अस्पताल तक सुरक्षित नहीं बेटियां, डॉक्टर ने किया रेप

कंगना को मिल गया सजना! मंगलसूत्र और हरी चूड़ी ने तोड़ा प्रशंसकों का दिल

‘श्री कृष्णा’ का नन्हा कान्हा अब बन चुका है साउथ फिल्मों का बड़ा स्टार

आध्यात्म से वेलनेस तक: रासेश्वरी देवी का नया मिशन, ओडिशा में बनेगा मेगा मेडिटेशन हॉल

 

 

Spread the love

Education Uttar Pradesh

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

Barabanki: लेखपाल संगठन द्वारा अतिरिक्त ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं लेने से ग्रामीणों को आय,जाति,एवं निवास प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से बच्चों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर बनीकोडर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से अनुरोध किया है […]

Spread the love
Read More
Education Rajasthan

RBSE 10वीं परीक्षा साल में दो बार, तीन विषयों में नंबर सुधारने का मौका

RBSE Class 10 Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। सत्र 2026-27 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। बोर्ड के इस फैसले का उद्देश्य छात्रों को अंक सुधारने और असफल होने की स्थिति में उसी शैक्षणिक सत्र में दोबारा परीक्षा […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Education homeslider Technology

कमाल! कक्षा सात का छात्र हवा से बना रहा पानी

New Delhi: पानी की बढ़ती कमी पूरी दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ऐसे समय में अमेरिका के एक सातवीं कक्षा के छात्र ने इस समस्या से निपटने की दिशा में एक दिलचस्प प्रयोग किया है। सैन जोस स्थित बेसिस इंडिपेंडेंट सिलिकॉन वैली के छात्र अंकित बुरकी ने ऐसी मशीन तैयार […]

Spread the love
Read More