Headline

आध्यात्म से वेलनेस तक: रासेश्वरी देवी का नया मिशन, ओडिशा में बनेगा मेगा मेडिटेशन हॉल

Raseshwari Devi Meditation

Raseshwari Devi Meditation भारत में आध्यात्म और मेडिटेशन को नई पहचान देने वाली आध्यात्मिक गुरु रासेश्वरी देवी एक बार फिर चर्चा में हैं। विश्व मेडिटेशन दिवस 2026 के मौके पर उन्होंने ओडिशा में 1,500 से अधिक लोगों की क्षमता वाले विशाल योग, ध्यान और वेलनेस सेंटर की घोषणा की है।

ओडिशा में बनेगा विशाल मेडिटेशन सेंटर

रासेश्वरी देवी के मार्गदर्शन में संचालित ब्रज गोपिका सेवा मिशन ने बताया कि यह अत्याधुनिक योग और मेडिटेशन हॉल ओडिशा के खुर्दा जिले के टांगी क्षेत्र में, भुवनेश्वर के पास बनाया जा रहा है। यह केंद्र ध्यान, योग शिक्षा,आध्यात्मिक रिट्रीट और वेलनेस गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनेगा। इसके साथ ही हरिद्वार में एक सप्ताह का विशेष ध्यान शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से साधक शामिल होंगे।

कौन हैं रासेश्वरी देवी?

रासेश्वरी देवी एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता, उपनिषद विदुषी और समाजसेवी हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में ब्रज गोपिका सेवा मिशन की स्थापना की थी। उनका उद्देश्य भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान को आधुनिक जीवन से जोड़ना है। उन्होंने गणित और अंग्रेजी विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त की और बाद में आध्यात्मिक मार्ग अपनाया। उन्हें जगद्गुरु कृपालु महाराज की शिष्या माना जाता है।

140 शहरों में 300 से ज्यादा कार्यक्रम

रासेश्वरी देवी अब तक 11 राज्यों के 140 से अधिक शहरों में 300 से ज्यादा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर चुकी हैं। उनकी कथाएं और प्रवचन खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। रासेश्वरी देवी की खास पहचान यह है कि वे भगवद गीता, रामायण और उपनिषदों जैसे प्राचीन ग्रंथों की शिक्षाओं को आधुनिक जीवन की समस्याओं से जोड़कर सरल भाषा में समझाती हैं। संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को “विश्व मेडिटेशन दिवस” घोषित किया है। इसका उद्देश्य मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देना है। हाल के वर्षों में दुनिया भर में बड़े स्तर पर मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित हुए हैं, जिनमें करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।


Spread the love

homeslider National

वायनाड में कुदरत का कहर! पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहा, सड़क और इलाका मलबे में तब्दील

Wayanad Landslide : केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बीच एक बार फिर भूस्खलन की भयावह घटना सामने आई है। मेप्पाडी इलाके में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा, जिससे आसपास का क्षेत्र मलबे से भर गया। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें पहाड़ का हिस्सा टूटते […]

Spread the love
Read More
PM Modi's visit to Indonesia
homeslider International

इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी ने याद किए पुराने रिश्ते, बोले- हमारी दोस्ती अनमोल है

PM Modi’s visit to Indonesia : PM नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान वहां की संसद को संबोधित करते हुए भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ता केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी सांस्कृतिक और भावनात्मक साझेदारी पर आधारित है। PM  […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ में गरजे CM योगी, बोले- ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को आस्था पर बोलने का अधिकार नहीं’

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो दल पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और रामभक्तों पर गोली चलवाते थे, उन्हें आज सनातन आस्था पर बोलने का कोई […]

Spread the love
Read More