RCB vs SRH मैच पर मंडराया बारिश का खतरा, हैदराबाद मौसम ने बढ़ाई टेंशन

RCB vs SRH Weather Report

RCB vs SRH Weather Report : IPL 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है। ऐसे में 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। यह हाई वोल्टेज मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से पहले फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर बना हुआ है। क्या बारिश इस बड़े मुकाबले का मजा खराब कर सकती है? खासतौर पर विराट कोहली के फैंस यह जानना चाहते हैं कि मैच पूरा होगा या नहीं। आइए जानते हैं हैदराबाद के मौसम का ताजा अपडेट।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

मौसम एजेंसी Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के समय बारिश की संभावना काफी कम है। यानी अच्छी खबर यह है कि मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि दोपहर और शाम के शुरुआती घंटों में बारिश होने के संकेत जरूर मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर दो बजे बारिश की संभावना लगभग 47% , तीन  से चार  बजे के बीच बारिश के चांस 51% , शाम पांच बजे करीब 47% संभावना शाम छह बजे लगभग 29% संभावना , ऐसे में माना जा रहा है कि मैच शुरू होने से पहले हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन मुकाबले के दौरान मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

 क्या मैच पर पड़ेगा असर?

अगर शाम तक बारिश रुक जाती है तो मैच बिना किसी परेशानी के खेला जा सकता है। राजीव गांधी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा माना जाता है, इसलिए हल्की बारिश के बाद भी मैदान जल्दी खेलने लायक बन सकता है।

फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम ज्यादा खराब नहीं होगा और उन्हें पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा।

इस सीजन में पहले भी भिड़ चुकी हैं दोनों टीमें

IPL 2026 में इससे पहले भी RCB और SRH की टीमें आमने-सामने आ चुकी हैं। उस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। उस मैच में RCB ने 202 रनों का बड़ा लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया था। विराट कोहली ने नाबाद 69 रन बनाए थे, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 61 रनों की तेज पारी खेली थी। अब फैंस को उम्मीद है कि विराट एक बार फिर बड़े मैच में शानदार बल्लेबाजी करेंगे।

 पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 की जंग

यह मुकाबला सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों टीमों के लिए टॉप-2 में जगह बनाने का मौका भी है। फिलहाल RCB 18 पॉइंट्स और शानदार नेट रन रेट (+1.065) के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। अगर बेंगलुरु यह मैच जीत जाती है, तो उसकी नंबर-1 पोजीशन लगभग पक्की हो जाएगी। टॉप-2 में रहने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं। वहीं SRH की टीम भी इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज कर अंक तालिका में मजबूत स्थिति बनाना चाहेगी। खासकर नेट रन रेट के लिहाज से हैदराबाद को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

 विराट कोहली पर रहेंगी निगाहें

हर बड़े मुकाबले की तरह इस मैच में भी सभी की नजरें विराट कोहली पर रहेंगी। इस सीजन में विराट शानदार फॉर्म में दिखाई दिए हैं और बड़े मैचों में उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई है। अगर मौसम ने साथ दिया तो फैंस को एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

स्ट्रेट ऑफ हार्मुज के संकट को देखते हुए भारत सरकार ने खोजे सस्ते विकल्प

कंगना को मिल गया सजना! मंगलसूत्र और हरी चूड़ी ने तोड़ा प्रशंसकों का दिल

बारात में बदल गया दूल्हा, 19 की दुल्हन से शादी करने पहुंचा 40 साल का अधेड़

INDIA Alliance राहुल गांधी बन पाएंगे इंडिया गठबंधन का PM पद के लिए सर्वमान्य चेहरा?

विपक्षी एकता की नई रणनीति में राहुल और अखिलेश बने केंद्र

इकरा हसन विवाद: DIG दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के बाद FIR से मचा बवाल

 

 

Spread the love

One thought on “RCB vs SRH मैच पर मंडराया बारिश का खतरा, हैदराबाद मौसम ने बढ़ाई टेंशन”

Comments are closed.

Sports Uttar Pradesh

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास Mitchell Starc record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में शुरू हो गया है। मैच का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 18 विकेट गिरे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल […]

Spread the love
Read More
Sports Uttar Pradesh

हार्दिक के भविष्य पर सस्पेंस, MI ने जुबिन भरूचा को बनाया डायरेक्टर

हार्दिक पांड्या की ट्रेड चर्चा के बीच MI का बड़ा दांव Hardik Pandya trade: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने क्रिकेटिंग सेटअप को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक जुबिन भरूचा को ‘डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस’ नियुक्त किया है। उनकी जिम्मेदारी […]

Spread the love
Read More
Mackay
Sports

मैके टेस्ट में 18 विकेट गिरे, स्टार्क-शोरिफुल का कहर; ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Mackay: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। मैके की पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल साबित हुआ और पूरे दिन में कुल 18 विकेट गिर गए। पहले बांग्लादेश की टीम महज 64 रन पर ढेर हुई, फिर ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने […]

Spread the love
Read More