हत्या या आत्महत्याः 60 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर लटका मिला युवक का शव

बिहार के पूर्वी चम्पारण में एक सनसनीखेज मामला आया सामने

लटकने वाला युवक मूल रूप से नेपाली, गांव में मची अफरा-तफरी

नया लुक डेस्क

पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर नेपाल के एक युवक का शव लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। यह मामला घोड़ासहन थाना क्षेत्र के वीरता चौक का है। सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर मोबाइल टावर पर पड़ी तो वहां एक युवक का शव लटका हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ये भी पढ़े

दो दिल मिल रहे हैं मगर हौले…हौले… सोनिया गांधी की वजह से मजाकिया दौर जारी

नेपाल का रहने वाला था मृतक युवक

जांच के दौरान मृतक की पहचान नेपाल निवासी हैदर मियां के रूप में हुई है। वह घोड़ासहन के वीरता चौक स्थित एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था। जानकारी के अनुसार, हैदर और उसका परिवार नेपाल से आकर यहां मजदूरी का काम करता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह तड़के करीब 3 बजे घर से निकला था। सुबह जब लोग बाहर निकले तो टावर पर शव लटका देखकर हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े

निंदनीयः लो भैया रेप करके जेल गए… लौटे तो शाही स्वागत

पुलिस ने शव को उतारकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टावर से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।


निंदनीयः लो भैया रेप करके जेल गए… लौटे तो शाही स्वागत

उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

Spread the love

7 thoughts on “हत्या या आत्महत्याः 60 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर लटका मिला युवक का शव”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रदेश की जेलों में थम नहीं रही आत्महत्या की घटनाएं

बेडशीट से फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटका मिला युवा बंदी सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध मौत, 21 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या पॉक्सो के आरोपी बंदी का शव बैरक के पीछे पेड़ पर संदिग्ध हालत में मिला Lucknow : कारागार मुख्यालय केवतामन प्रयासों के बाद भी प्रदेश की जेलों में […]

Spread the love
Read More
Crime News

देवरिया में 1.39 कुंतल गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

यूपी STF नें 50 लाख की कीमत का माल किया बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवरिया से 1.39 कुंतल गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ […]

Spread the love
Read More