ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में ‘एनर्जी लॉकडाउन’, शादी-ब्याह तक पर पाबंदी

गोंडा में विद्या आरंभ संस्कार विद्या भारती विद्यालय में सरस्वती पूजन कार्यक्रम संपन्न

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच आर्थिक दबाव झेल रहे पाकिस्तान ने ऊर्जा संकट से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में देशभर में बाजारों और शॉपिंग मॉल के समय पर पाबंदी लगाने का फैसला किया गया है। सरकारी बयान के अनुसार, सिंध प्रांत को छोड़कर पाकिस्तान के अधिकांश हिस्सों खैबर पख्तूनख्वा (KP), पंजाब, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान में बाजार और शॉपिंग मॉल अब रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे। हालांकि, KP के कुछ डिविजनल मुख्यालयों में बाजारों को रात 9 बजे तक खोलने की छूट दी गई है, जबकि सिंध में समय को लेकर अभी अंतिम निर्णय बाकी है।

रेस्टोरेंट और शादी समारोह पर भी असर

नए नियमों के तहत रेस्टोरेंट, बेकरी, तंदूर और अन्य खाद्य प्रतिष्ठान रात 10 बजे तक बंद होंगे। मैरिज हॉल, मार्की और अन्य कमर्शियल वेन्यू भी इसी समय तक बंद करने होंगे। निजी स्थानों और घरों में भी रात 10 बजे के बाद शादी समारोह आयोजित करने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, मेडिकल स्टोर और दवा दुकानों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है। ये सभी नियम 7 अप्रैल से लागू हो गए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत गंभीर? बेहोशी की खबरों के बीच कोम में चल रहा इलाज

ऊर्जा संकट और युद्ध का दबाव

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, बैठक में ईंधन और ऊर्जा बचत के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के चलते बढ़ते खर्च और आपूर्ति संकट की समीक्षा भी की गई। यह संकट 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद गहराया, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर असर पड़ा। यह मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 25% हिस्सा संभालता है, और इसमें आई बाधाओं के चलते ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा गहराया: अमेरिका-इज़राइल की चेतावनी, ईरान में धमाकों से दहला तेहरान

हत्या या आत्महत्याः 60 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर लटका मिला युवक का शव

जनता को राहत देने की कोशिश

सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए कुछ कदम भी उठाए हैं। गिलगित और मुजफ्फराबाद में एक महीने तक शहरों के बीच चलने वाली पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं मुफ्त दी जाएंगी, जिसका पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

सिंध सरकार ने भी की पहल

इस बीच सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कारोबारी समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ऊर्जा बचत के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इन फैसलों का बोझ गरीबों पर कम से कम पड़े। व्यापारिक संगठनों के सुझावों पर विचार कर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

जेवर एयर पोर्ट अब PM मोदी के नाम पर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को हुई बैठक में कुल 39 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इनमें होली और दिवाली पर पात्र लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने, अग्निवीरों को चार विभागों की भर्ती में आरक्षण, 1,725 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

पितृ विसर्जन अमावस्या कल

Lucknow: अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र मास की वह अंतिम तिथि है जब आकाश में चंद्रमा पूरी तरह अदृश्य रहता है और रात में घना अंधेरा होता है। चूंकि यह पितृपक्ष चल रहा है इसलिए इस बार अमावस्या को पितृ विसर्जन अमावस्या कहा जाएगा। नौ अक्टूबर 2026 को रात 9:35 बजे इसका शुभारंभ होगा […]

Spread the love
Read More
Chaar Yaar release date
Entertainment homeslider

‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान, दोस्ती और क्राइम की कहानी आएगी सामने

Chaar Yaar release date: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। दोस्ती, सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और रोमांच देखने […]

Spread the love
Read More