UNDER-14- लखनऊ की अदित्रि शुक्ला ने मचाया धमाल

Untitled 8 copy

तीरंदाजी में कांस्य पुरस्कार जीतकर महाराष्ट्र में किया यूपी का नाम रौशन

नवाबनगरी के मानस गार्डन में रहता है अदित्रि का परिवार

नया लुक संवाददाता

लखनऊ की बेमिसाल प्रतिभा अदित्रि ने महाराष्ट्र के पालघर में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अदित्रि ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। यह उपलब्धि उन्हें फील्ड आर्चरी आउटडोर नेशनल चैंपियनशिप-2026 में मिली। इस प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र के पालघर (मुंबई) में 16 से 19 मई 2026 तक किया गया।

Field Archery Outdoor National Championship – 2026
Field Archery Outdoor National Championship – 2026

इस प्रतियोगिता में देश भर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। अदित्रि राजधानी लखनऊ के गोयल कैम्पस स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। उसकी इस अनोखी विधा को परिजन भगवान का वरदान मानते हैं।

MERIT/PARTICIPATION
MERIT/PARTICIPATION

अदित्रि तीरंदाजी की ट्रेनिंग अपने स्कूल में ही ले रही है। उनकी कोच निधि जैन कहती हैं कि अदित्रि को तीरंदाजी सिखाने के लिए बहुत मेहनत की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वो खुद मेहनती है और बड़ा निशाना साधना चाह रही है।

ये भी पढ़े

घनघोर लापरवाही, चिकन के साथ डकार गए मरी हुई छिपकली, हालत गम्भीर

THIRD
THIRD

आदित्री शुक्ला ने कठिन मुकाबलों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। अदित्रि के पिता प्रदीप चंद शुक्ल तमकुही रोड कुशीनगर में बतौर सेक्शन इंजीनियर तैनात हैं। वहीं उसकी मां पिंकी एमबीए एलएलबी जैसी बड़ी डिग्री लेने के बाद भी बच्चों के भविष्य को संवारने के चक्कर में गृहिणी की तरह रह रही हैं। बस्ती जिले के बेलहसा सल्टौवा से निकले रामचंद्र शुक्ल कहते हैं कि कभी यह नहीं सोचा था कि उनकी पोती एक दिन उनका नाम राष्ट्रीय फलक तक पहुंचा देगी।

आदित्री
आदित्री

उनकी इस सफलता पर परिवार, प्रशिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। खेलप्रेमियों और शुभचिंतकों ने आदित्री को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। मानस गार्डन निवासी पूर्व जिला जज अमरजीत त्रिपाठी कहते हैं कि बड़े गर्व की बात है कि हमारी कॉलोनी की एक मेधा ने पूरे देश में हमारा भाल गर्व से उन्नत कर दिया। उन्होंने अदित्री को अग्रिम भविष्य की शुभकामना भी दी। मानस गार्डन के वरिष्ठ सदस्य विक्रम सिंह, एमके दुबे, कुंवरजीत श्रीवास्तव, डॉ. पटेल आदि ने भी मेधावी अदित्रि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Noida School Timings
Uttar Pradesh

यूपी के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, छह जुलाई से पुराने शेड्यूल पर चलेंगी कक्षा एक से आठ तक की क्लासें

भीषण गर्मी के चलते बदली गई अस्थायी टाइमिंग खत्म, बीएसए ने जारी किया नया आदेश Noida School Timings :  नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अभिभावकों व स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय अब छह जुलाई 2026 अपने पूर्व निर्धारित समय […]

Spread the love
Read More
Congress Membership Drive
Politics Uttar Pradesh

महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में की मासिक बैठक

13 जुलाई को दिन सोमवार को कांग्रेस पार्टी का जनपद मुख्यालय पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन करने का निर्णय उमेश चन्द्र त्रिपाठी Congress Membership Drive : आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विगत दिनों उत्तर प्रदेश के […]

Spread the love
Read More
World Environment Day, Nautanwa
Education Uttar Pradesh

नौतनवां कस्बे में स्थित ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

प्रत्येक व्यक्ति यदि पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें तभी हम प्रकृति का संरक्षण कर सकेंगे- अंजली उमेश चन्द्र त्रिपाठी World Environment Day, Nautanwa : नौतनवां कस्बे में स्थित ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज  बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों […]

Spread the love
Read More