संतकबीरनगर में सनसनी: बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

Untitled 7 copy 6

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के सीवान में स्थित एक बाग में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सिकरी गांव निवासी राधेश्याम उर्फ रधई हरिजन पुत्र जगलाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार शाम सामान्य रूप से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर गांव के सीवान स्थित बाग में एक पेड़ पर पड़ी, जहां राधेश्याम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर घर ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही महुली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलुओं पर जांच कर रही है। इधर मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी जगवंता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

READ MORE

हत्या या आत्महत्याः 60 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर लटका मिला युवक का शव

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से मचा हड़कंप, हजारों श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More