Headline

घनघोर लापरवाही, चिकन के साथ डकार गए मरी हुई छिपकली, हालत गम्भीर

UP

UP के मुजफ्फरनगर की घटना, चिकन में निकली मरी हुई छिपकली

लखनऊ। मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा होटल में चिकन खाने के दौरान उसमें मरी हुई छिपकली मिलने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल से मेरठ रेफर करना पड़ा। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चिकन में मिली मरी हुई छिपकली, फैली सनसनी

जानकारी के अनुसार, मीरापुर थाना क्षेत्र के कस्बा मीरापुर में स्थित होटल अलकरीम से रोहन नाम का युवक सोमवार रात चिकन लेकर गया था। खाना खाने के दौरान उसे शक हुआ कि चिकन में कुछ अजीब चीज है। जब उसने चिकन को ध्यान से देखा तो उसमें मरी हुई छिपकली मिलने का आरोप सामने आया। घटना का वीडियो पीड़ित युवक के परिजनों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कथित तौर पर चिकन के अंदर मरी हुई छिपकली दिखाई दे रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। चिकन खाने के बाद युवक रोहन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।

ये भी पढ़े

उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

प्रशासन ने की कार्रवाई, होटल सील

मामले की शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को स्थानीय पुलिस, फूड विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सैंपलिंग की गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया गया। सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि फूड इंस्पेक्टर, तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच कर होटल को सील कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई है।


Spread the love

Congress Membership Drive
Politics Uttar Pradesh

महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में की मासिक बैठक

13 जुलाई को दिन सोमवार को कांग्रेस पार्टी का जनपद मुख्यालय पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन करने का निर्णय उमेश चन्द्र त्रिपाठी Congress Membership Drive : आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विगत दिनों उत्तर प्रदेश के […]

Spread the love
Read More
World Environment Day, Nautanwa
Education Uttar Pradesh

नौतनवां कस्बे में स्थित ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

प्रत्येक व्यक्ति यदि पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें तभी हम प्रकृति का संरक्षण कर सकेंगे- अंजली उमेश चन्द्र त्रिपाठी World Environment Day, Nautanwa : नौतनवां कस्बे में स्थित ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज  बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों […]

Spread the love
Read More
Gold underwear
homeslider International

क्या इराकी सांसद के घर मिला सोने का अंडरवियर? वायरल दावे की पड़ताल

Gold underwear इराक में इन दिनों बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान (Anti-Corruption Drive) चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई नेताओं, अधिकारियों और पूर्व मंत्रियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां से करोड़ों डॉलर की नकदी, सोना, लग्जरी संपत्तियों के दस्तावेज और महंगी गाड़ियां बरामद होने के दावे सामने आए हैं। […]

Spread the love
Read More