राहुल ने कहा गद्दार तो पूनावाला ने बनाया उन्हें नफरत का भाईजान

Traitor

एक बार फिर बिगड़े राहुल के बोल, कहा- पीएम मोदी और अमित शाह देश के गद्दार

महंगाई पर बोलते-बोलते देश के सर्वोच्च पद के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर बैठे गांधी

नया लुक ब्यूरो

Traitor संसद में एंग्री यंगमैन की तरह कई असल मुद्दों पर चमकने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के बोल इतने अमर्यादित हो गए कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को सार्वजनिक रूप से गद्दार करार दे दिया। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। वो बहकी-बहकी बातें करने लगे हैं। उनकी भाव-भंगिमा यह दर्शा रही है कि कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा क्यों हो रही है। राहुल का यह बयान तब आया, जब उनके कार्यक्रम में यूपी के तकरीबन सभी बड़े नेता उपस्थित थे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वो खुद को भले ही मोहब्बत का दुकान कहते हों, लेकिन असल में वो नफरत के भाईजान हैं।

ये भी पढ़े

घनघोर लापरवाही, चिकन के साथ डकार गए मरी हुई छिपकली, हालत गम्भीर

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के मुखिया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी और एचएम अमित शाह को ‘गद्दार’ कहा, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राहुल ने महंगाई को लेकर गम्भीर चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले तीन-चार महीनों में हालात बेहद बिगड़ सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में तेल, गैस और खाद जैसी जरूरी वस्तुओं की भारी कमी देखने को मिल सकती है। उनके अनुसार, इस महंगाई का सबसे ज्यादा असर किसानों, युवाओं और महिलाओं पर पड़ेगा।
कांग्रेस के सर्वेसर्वा ने केंद्र सरकार पर आर्थिक नीतियों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया गया है और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि संविधान और उसकी मूल भावना पर हमला हो रहा है। अपने सम्बोधन में राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर और वीरांगना वीरा पासी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा और संविधान की रक्षा करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एक तरफ अंबेडकर को सम्मान देने की बात होती है, वहीं दूसरी तरफ उनकी विचारधारा पर हमला किया जाता है।
बताते चलें कि भीषण गर्मी होने के बावजूद भी कांग्रेस के समर्थकों की भारी भीड़ रायबरेली में उमड़ी। कुछ देर तक राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से पूरा पंडाल गूंजता रहा। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद तनुज पुनिया, विधायक आराधना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा, कांग्रेस अनुसूचित जाति विंग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, डॉ. मनीष सिंह और पंकज तिवारी सहित अनेक कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े

दो दिल मिल रहे हैं मगर हौले…हौले… सोनिया गांधी की वजह से मजाकिया दौर जारी

विदेशी यात्राओं पर खड़ा किए सवाल

राहुल ने पीएम पर विदेश यात्राओं और नीतिगत फैसलों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया, जाति जनगणना और उद्योगपतियों को लाभ देने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। कार्यक्रम के दौरान भुएमऊ गेस्ट हाउस और लोधवारी गांव में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे। भीषण गर्मी के बावजूद सभा में भारी भीड़ देखी गई, जहां राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए गए। इस दौरे के बाद राहुल गांधी अमेठी रवाना हो गए, जहां वे अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों के उद्घाटन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

बीजेपी ने भी किया पलटवार

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जिस प्रकार की भाषा राहुल गांधी ने OBC समाज, गरीब समाज से आने वाले प्रधानमंत्री के लिए की है, उन्हें गद्दार कहा वह दिखाता है कि उनके संस्कार कैसे हैं। कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कई गालियां दी हैं… क्योंकि प्रधानमंत्री OBC, गरीब समाज से आते हैं इसलिए उन्हें बार-बार गाली देने का काम ये लोग करते हैं। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। जहां तक गद्दारी की बात है तो राहुल गांधी अपने परिवार का इतिहास देख लें, हर क्षण गद्दारी करने का काम किसने किया है?

BJP spokesperson Shehzad Poonawala
BJP spokesperson Shehzad Poonawala

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

UNDER-14- लखनऊ की अदित्रि शुक्ला ने मचाया धमाल

हत्या या आत्महत्याः 60 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर लटका मिला युवक का शव

 

Spread the love

Arrest for posting the Indian flag
homeslider International

पाकिस्तान में भारतीय झंडा और ‘जय हिंद’ पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Arrest for posting the Indian flag : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहम्मंद जिले में सोशल मीडिया पर भारतीय झंडे की तस्वीर और ‘जय हिंद’ लिखकर पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर की गई पोस्ट को […]

Spread the love
Read More
Sitharaman's visit to Singapore
National Politics

सीतारमण मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर रवाना, भारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी पर होगी चर्चा

Sitharaman’s visit to Singapore: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को मंत्रियों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हुईं। इस दौरान वह 19 और 20 अगस्त को आयोजित होने वाली चौथी भारत-सिंगापुर मिनिस्ट्रियल राउंडटेबल (ISMR) में हिस्सा लेंगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य भारत और […]

Spread the love
Read More
Tamil Nadu Student Protest Order
National Politics

तमिलनाडु में छात्रों के प्रदर्शन पर सरकार का आदेश, विवाद बढ़ा तो विजय सरकार ने लिया यू-टर्न

Tamil Nadu Student Protest Order: तमिलनाडु की विजय सरकार उस समय विवादों में घिर गई, जब स्कूल और कॉलेज के छात्रों को कुछ राजनीतिक संगठनों के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने से जुड़ा एक आदेश सामने आया। आदेश को लेकर विपक्ष और संबंधित संगठनों ने सरकार पर सवाल उठाए। हालांकि, विवाद बढ़ने के […]

Spread the love
Read More