बिहार में HAM विधायक ज्योति मांझी का रास्ता रोका, बदसलूकी और हंगामे से मचा बवाल

Untitled-8-copy-7.jpg
  • गया में विधायक के काफिले पर हमला, गाली-गलौज और हाथापाई के आरोप से राजनीति गरमाई

Jyoti Manjhi : बिहार के गया जिले में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) की विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना मोहनपुर प्रखंड के बमुआर पंचायत स्थित गंभीरा गांव के पास की बताई जा रही है, जहां विधायक का रास्ता रोककर उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की गई। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

नया लुक के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

तेल और LPG के बाद अब इंटरनेट पर खतरा? होर्मुज में ईरान के नए दांव से दुनिया में बढ़ी चिंता

जानकारी के मुताबिक, बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की विधायक ज्योति मांझी रविवार को मोहनपुर प्रखंड के गंभीरा गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक सवारी वाहन ने उनके काफिले को रोक दिया। आरोप है कि वाहन चालक ने जानबूझकर गाड़ी को सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर रास्ता बाधित कर दिया।

ये भी पढ़े

स्कॉर्पियो के बाद फॉरच्यूनर की चाह ने ले ली दीपिका की जान

जब विधायक के अंगरक्षकों ने वाहन हटाने का अनुरोध किया, तो वाहन में सवार करीब 15 से 20 लोग नीचे उतर आए और सुरक्षाकर्मियों से बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। विधायक पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

वाहन में बैठी रहीं विधायक, बताया खुद को असुरक्षित

घटना के दौरान विधायक ज्योति मांझी अपने स्कॉर्पियो वाहन में ही मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया था और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर महसूस होने लगा था। आरोप है कि हमलावरों ने उनके वाहन के शीशे पर भी हमला किया। स्थिति बिगड़ती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह विधायक, उनके सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। घटना के बाद विधायक ने मोहनपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी में कई लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

नया लुक के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

सुबह-सुबह इंटरसिटी ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

पुलिस ने शुरू की जांच

बोधगया के SDPO सौरभ जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि विधायक की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, विधायक समर्थकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

2 thoughts on “बिहार में HAM विधायक ज्योति मांझी का रास्ता रोका, बदसलूकी और हंगामे से मचा बवाल”

Comments are closed.

homeslider Religion

100 साल बाद गजकेसरी योग, सात राशियों की चमकेगी किस्मत!

Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्र का पर्व इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होगी और 19 अक्टूबर को महानवमी के साथ इसका समापन होगा। वहीं, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा मनाया जाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बार नवरात्र के […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider Politics

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को PM मोदी ने कहा- हैपी बर्थडे

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन और भारत के विकास, संवैधानिक मूल्यों और लोगों की भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्वता की तारीफ़ की। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider Uttar Pradesh

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा New Delhi :  फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हुई गंभीर घटना के दौरान साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है। PM मोदी ने सोशल […]

Spread the love
Read More