लखनऊ। मथुरा-वृंदावन में पूज्य श्रीहित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज की तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके भक्तों में चिंता का माहौल है। देर रात दर्शन और पदयात्रा के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को महाराज के शिष्यों ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से उनकी नियमित पैदल यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आधी रात से ही बड़ी संख्या में भक्त महाराज के दर्शन और उनके साथ होने वाली पदयात्रा में शामिल होने के लिए खड़े थे। इसी दौरान आश्रम की ओर से घोषणा की गई कि महाराज की तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टरों की सलाह के बाद फिलहाल उनकी पैदल यात्रा रोक दी गई है। यह सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में मायूसी छा गई। कई भक्तों ने महाराज जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
ये भी पढ़े
तेल और LPG के बाद अब इंटरनेट पर खतरा? होर्मुज में ईरान के नए दांव से दुनिया में बढ़ी चिंता
पूज्य हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज वृंदावन के अत्यंत प्रसिद्ध रसिक संत और आध्यात्मिक गुरु माने जाते हैं। राधावल्लभ संप्रदाय से जुड़े महाराज अपनी सरल वाणी, सहज जीवन शैली और भक्ति मार्ग के लिए देश-विदेश में लाखों श्रद्धालुओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। खासकर युवाओं के बीच उनके प्रवचन और ‘नाम जप’ का संदेश तेजी से प्रसिद्ध हुआ है।
ये भी पढ़े
सुबह-सुबह इंटरसिटी ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
महाराज जी अपने सत्संगों में प्रेम, भक्ति, सेवा और सकारात्मक जीवन पर जोर देते हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी उनके प्रवचन करोड़ों लोगों तक पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी तबीयत खराब होने की खबर से भक्तों में चिंता बढ़ गई है। आश्रम से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
UP कैबिनेट का बड़ा फैसला: मिर्जापुर में बनेगा बड़ा पावर स्टेशन
दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की रेड, बैंक लोन फ्रॉड में ऐक्शन
दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की रेड, बैंक लोन फ्रॉड में ऐक्शन

One thought on “प्रेमानंद-महाराज की तबीयत बिगड़ी, पैदल यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…भक्तों में चिंता”
Comments are closed.