गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

Congress

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों, डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों और आवश्यक वस्तुओं की कथित कमी को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़े

बिहार में HAM विधायक ज्योति मांझी का रास्ता रोका, बदसलूकी और हंगामे से मचा बवाल

प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों के सामने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला। इसके बाद सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। धरने के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में गैस सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में राहत देने की मांग की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला ने किया।

ये भी पढ़े

भूकंप से दहला चीन, कई इमारतें ढहीं, राहत कार्य तेज

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों और कमी के कारण गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती-किसानी में भारी लागत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा कि किसान आज दोहरी मार झेल रहा है। खाद, बीज और सिंचाई के खर्च में बढ़ोतरी के साथ डीजल की महंगाई ने खेती को और मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन बढ़ती लागत के कारण उसे पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है।

वहीं सदामोहन उपाध्याय, डॉ. रामनारायण चौरसिया और जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह ने कहा कि देश का युवा रोजगार और भविष्य को लेकर पहले ही चिंतित है, ऊपर से महंगाई ने हर परिवार की परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन में इंजीनियर शिवपूजन, रेखा यादव, पूर्णमासी यादव, विधि नारायण वर्मा, राजन शुक्ला, गोविंद मिश्रा, राजू गुप्ता, बख्शीश अली समेत बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


नया लुक के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

2 thoughts on “गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

Comments are closed.

Weather Update
homeslider National Weather

यूपी-दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी

Weather Update देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इसके असर से उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पश्चिमी तटीय राज्यों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में अगले कुछ दिनों […]

Spread the love
Read More
Propose
homeslider International

Propose का अब तक का सबसे भयानक तरीका, 443 फिट ऊपर किया प्यार का इजहार

Propose एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ऐसे किया प्रपोज कि सुनने वालों के उड़ गए होश प्यार का इजहार करने के लिए लोग कई अनोखे तरीके अपनाते हैं, लेकिन अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कपल ने जो किया, उसने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटीना पर […]

Spread the love
Read More
Beer
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बीयर की बोतल, फोन पर गाली और वायरल वीडियो… सिया गोयल केस में नया मोड़

Beer रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सिया गोयल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस पूछताछ के बीच अब सोशल मीडिया पर सिया का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक पब में हाथ में बीयर की बोतल लिए फोन पर किसी से […]

Spread the love
Read More