दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की रेड, बैंक लोन फ्रॉड में ऐक्शन

AAP-Arvind kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला समेत कई लोगों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित बैंक लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। ED की टीमें दिल्ली के साथ-साथ गोवा में भी कई जगहों पर जांच कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब छह बजे ED अधिकारी दीपक सिंगला के ठिकानों पर पहुंचे और दस्तावेजों की जांच शुरू की। दीपक सिंगला दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, वह एमसीडी में पार्टी के सह प्रभारी और महाराष्ट्र-गोवा के प्रभारी भी हैं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ED दीपक सिंगला से जुड़े मामलों में कार्रवाई कर चुकी है। एजेंसी अब बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी ट्रेल और लेनदेन की जांच कर रही है। हालांकि ED की ओर से फिलहाल मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े

तेल और LPG के बाद अब इंटरनेट पर खतरा? होर्मुज में ईरान के नए दांव से दुनिया में बढ़ी चिंता

ED की कार्रवाई पर भड़की आम आदमी पार्टी

ED की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। सिसोदिया ने कहा कि ED, सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसियों के जरिए विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़े

सुबह-सुबह इंटरसिटी ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

180 करोड़ की ठगी मामले में भी रेड

इसी दौरान ED ने एक अन्य मामले में भी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, निवेश के नाम पर करीब 180 करोड़ रुपये की कथित ठगी से जुड़े केस में दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बाबाजी फाइनेंस ग्रुप और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। इस मामले में राम सिंह नामक व्यक्ति जांच के दायरे में बताया जा रहा है। ED की इन लगातार कार्रवाइयों से दिल्ली की राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। वहीं जांच एजेंसियां अब दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की गहराई से जांच में जुटी हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की रेड, बैंक लोन फ्रॉड में ऐक्शन”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

नाग पंचमी पर सिंह, कन्या राशि के जातक रहें सावधान

Today’s Horoscope  मेष : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं। वृषभ : अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More