महंगाई के बीच गैस संकट से हाहाकार…सिलेंडर के लिए एजेंसी पर फूटा लोगों का गुस्सा

Untitled 10 copy
  • बाराबंकी में रूपल गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
  • डिलीवरी मैसेज आने के बावजूद घर नहीं पहुंचे सिलेंडर

विजय कुमार

बाराबंकी। महंगाई की मार झेल रही जनता अब घरेलू गैस सिलेंडर जैसी जरूरी सुविधा के लिए भी परेशान होने को मजबूर है। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिला। नाराज लोगों ने एजेंसी के खिलाफ जमकर विरोध जताया और अव्यवस्था व लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

सूचना मिलने पर सप्लाई इंस्पेक्टर अखिलेश तिवारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया और जल्द गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़े

गजब प्यार! इधर बेटी की उठी डोली उधर मां की उठ गई अर्थी

उपभोक्ता सुनील, निवासी जटा बरौली, ने बताया कि उन्होंने 5 मई को गैस बुक कराई थी और 9 मई की रसीद भी मौजूद है, लेकिन 15 मई तक सिलेंडर नहीं मिला। उनका कहना है कि रोजाना काम छोड़कर एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। वहीं कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें एक महीने से गैस नहीं मिली है। मजबूरी में घरों में लकड़ी और दूसरे पारंपरिक साधनों से खाना बनाना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि गैस जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी अब संघर्ष करना पड़ रहा है।

लोगों ने एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर गैस डिलीवरी का मैसेज आ चुका है, जबकि वास्तव में सिलेंडर उनके घर तक पहुंचा ही नहीं। इससे कालाबाजारी और फर्जी डिलीवरी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने सवाल उठाया कि जब गैस पहुंची ही नहीं तो आखिर सिलेंडर कहां भेजे जा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी कहा कि क्या सिर्फ इसी एजेंसी में ऐसा हो रहा है या जिले की अन्य गैस एजेंसियों में भी उपभोक्ता इसी तरह परेशान हैं। उनका आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई सख्त कार्रवाई नहीं करते, जिससे एजेंसियों के हौसले बुलंद हैं।

ये भी पढ़े

भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट के निर्णय से संत समाज में खुशी की लहर

मौके पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर अखिलेश तिवारी ने भरोसा दिलाया कि जिन लोगों को गैस नहीं मिली है, उन्हें जल्द सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उनके आश्वासन के करीब आधे घंटे बाद कुछ उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिला, जबकि बाकी लोगों को अगले दिन आने के लिए कहा गया।अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर गैस की वास्तविक कमी है या फिर एजेंसियों की लापरवाही, अव्यवस्था और संभावित कालाबाजारी के कारण आम जनता परेशान हो रही है। महंगाई से जूझ रही जनता के लिए घरेलू गैस का संकट अब नई मुसीबत बनता दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!


Spread the love

One thought on “महंगाई के बीच गैस संकट से हाहाकार…सिलेंडर के लिए एजेंसी पर फूटा लोगों का गुस्सा”

Comments are closed.

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More