वेनिस बिएनाले में अपनी चमक बिखेर रहा भारतीय पवेलियन ‘रिमेंबरिंग होम’

वेनिस बिएनाले

 शाश्वत तिवारी

वेनिस। विश्व की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनियों में से एक, वेनिस बिएनाले में भारतीय कला की अद्भुत झलक देखने को मिल रही है। इस बार भारत पवेलियन की थीम ‘दूरियों का भूगोल: घर की यादें’ रखी गई है। यह थीम बदलती दुनिया में घर की भावना, स्मृति, प्रवासन और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है। वेनिस बिएनाले 2026 (61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी) में भारत ने सात साल के लंबे अंतराल के बाद अपने राष्ट्रीय पवेलियन (भारत मंडप) के साथ धमाकेदार वापसी की है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी का आधिकारिक उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वेनिस, इटली के ऐतिहासिक ‘आर्सेनाले’ स्थित आइसोलोटो गोदाम में किया। यह प्रदर्शनी 9 मई से 22 नवंबर 2026 तक जनता के लिए खुली रहेगी।

ये भी पढ़े

पेट्रोल-डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

इस विशेष प्रदर्शनी का संयोजन (क्यूरेशन) प्रसिद्ध कला विशेषज्ञ डॉ. अमीन जाफर द्वारा किया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने इस मंडप को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) और सेरेन्डिपिटी आर्ट्स फाउंडेशन के साथ सार्वजनिक-निजी साझेदारी (PPP) के तहत प्रस्तुत किया है। इटली स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा 61वें वेनिस बिएनाले में इंडियन पवेलियन दर्शकों को यादों, अपनेपन और पहचान की एक यात्रा पर ले जाता है। ‘दूरियों का भूगोल: घर की यादें’ समकालीन भारतीय कलात्मक अभिव्यक्ति से गढ़ा गया एक मनमोहक अनुभव प्रदान करता है।

ये भी पढ़े

रिश्तों को नई दिशा देगा मार्गेरिटा का कैरेबियन व लैटिन अमेरिकी दौरा

इसके अलावा भारत की सार्वजनिक कूटनीति को दर्शाने वाले विदेश मंत्रालय के ‘इंडियन डिप्लोमेसी’ के एक्स अकाउंट से भी भारतीय पवेलियन द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति को साझा किया गया। इस पोस्ट में लिखा गया शानदार परफॉर्मेंस से लेकर मनमोहक इंस्टॉलेशन तक, वेनिस बिएनाले में इंडिया पवेलियन दुनिया भर के दर्शकों को लगातार अपनी ओर खींच रहा है।

इस प्रदर्शनी में भारत की ओर से पांच प्रमुख समकालीन कलाकार अलवर बालासुब्रमण्यम (बाला), रंजनी शेट्टार, सुमाक्षी सिंह, स्कार्मा सोनम ताशी और आसिम वक़ीफ़ की कृतियां एक साथ प्रस्तुत की गई हैं, जिनकी कलाकृतियां गहन परिवर्तन के दौर में घर के अर्थ को प्रतिबिंबित करती हैं।

ये भी पढ़े

आज तक किसी ने न देखी थी और न सुनी थी ऐसी शादी

भारतीय सभ्यता में गहराई से निहित सामग्रियों, जैसे मिट्टी, धागा, बांस, पेपर-मैशे और हाथ से निर्मित प्राकृतिक संरचनाओं के माध्यम से एकजुट ये कृतियां द्विवार्षिक प्रदर्शनी के मुख्य विषय, ‘इन माइनर कीज़’, को दर्शाती हैं। पूरे पवेलियन में घर खंडित, अधर में लटका हुआ, ढांचे पर टिका हुआ और पुनर्कल्पित रूप में दिखाई देता है। ये कृतियां परिवर्तन की एक साझा स्थिति को दर्शाती हैं और कलाकार मिलकर एक ऐसी सामूहिक आवाज का निर्माण करते हैं, जो भारतीय पहचान में गहराई से निहित होने के साथ ही वैश्विक स्तर पर भी गूंजती है।


Spread the love

One thought on “वेनिस बिएनाले में अपनी चमक बिखेर रहा भारतीय पवेलियन ‘रिमेंबरिंग होम’”

Comments are closed.

Pew Survey India Pakistan
International

भारत-पाकिस्तान पर अमेरिकी सर्वे का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान में चीन की मजबूत पकड़ Pew Survey India Pakistan: अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर के ग्लोबल एटीट्यूड्स सर्वे में भारत और पाकिस्तान के लोगों की एक-दूसरे को लेकर सोच सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव और अविश्वास का असर आम लोगों की राय […]

Spread the love
Read More
Attack on Home Minister's convoy
International

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला, बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर फायरिंग

Attack on Home Minister’s convoy: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार को मस्तूंग जिले के खद कूचा इलाके में बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगो के काफिले को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने अचानक काफिले पर गोलीबारी […]

Spread the love
Read More
India-Iran Relations
International

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान, पश्चिम एशिया पर भी होगी चर्चा

India-Iran Relations: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे। वह 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ईरानी पक्ष ने पेजेश्कियान की भारत यात्रा की पुष्टि की है। इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता भारत के पास है और राजधानी दिल्ली में […]

Spread the love
Read More