ईरान से बातचीत के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, चीन-फ्रांस समेत कई देशों को लताड़ा

Untitled 3 copy 15

डोनाल्ड ट्रंप बोले ‘दुनिया की सुरक्षा का बोझ अकेले अमेरिका क्यों उठाए?

नया लुक डेस्क

  ईरान से बातचीत वैश्विक कूटनीति के संवेदनशील दौर में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने तीखे बयान से हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ईरान के साथ बातचीत जारी है, ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान और जर्मनी समेत कई देशों पर सीधा निशाना साधा है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल  पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया के कई देशों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित और खुला रखने का काम कर रहा है, जबकि ये देश खुद अपनी जिम्मेदारी निभाने से बच रहे हैं।

उन्होंने लिखा, कि हम चीन, जापान, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, जर्मनी और अन्य देशों के लिए यह काम कर रहे हैं, लेकिन उनमें इसे खुद करने की न तो इच्छाशक्ति है और न ही साहस। ट्रंप के इस बयान को वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा सवाल माना जा रहा है।

ट्रंप के मुताबिक, इन देशों की अर्थव्यवस्था काफी हद तक तेल आपूर्ति पर निर्भर है, फिर भी वे सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका पर छोड़ देते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कई देशों के तेल टैंकर अमेरिका की ओर रुख कर रहे हैं, जो ग्लोबल एनर्जी सिस्टम में अमेरिका की बढ़ती भूमिका को दिखाता है।

क्या है होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व?

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल गुजरता है। इस क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव सीधे वैश्विक बाजार और तेल कीमतों को प्रभावित कर सकता है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है और ईरान के साथ शांति वार्ता चल रही है। ऐसे में उनका यह सख्त रुख न सिर्फ चीन बल्कि अन्य सहयोगी देशों के साथ अमेरिका के संबंधों पर भी असर डाल सकता है।

READ MORE

वेनिस बिएनाले में अपनी चमक बिखेर रहा भारतीय पवेलियन ‘रिमेंबरिंग होम’

अलीगढ़: ईदगाह मार्ग को ट्रैफिक फ्री करने की मांग पर गरमाई राजनीति

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अखिलेश अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटे चेक व प्रमाणपत्र सपा के बबुआ बौखला गए हैं, अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी : मुख्यमंत्री सीमावर्ती […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider Uttar Pradesh

नवरात्रि पर रहेगा शुक्रास्त का कहर नहीं होगे शुभ कार्य

Navaratri : शारदीय नवरात्रि अश्वनी शुक्ल पक्ष 11अक्टूबर रविवार से प्रारम्भ हो रहा है यह पक्ष 16 दिन का होगा इस लिए नवरात्रि भी दस दिनों का होगा प्रतिपदा के दिन चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग होने के कारण नवरात्रि का कलश स्थापन मध्यान समय में शुभ अभिजित मुहूर्त में 11 बज कर 35 मिनट […]

Spread the love
Read More