रिश्तों को नई दिशा देगा मार्गेरिटा का कैरेबियन व लैटिन अमेरिकी दौरा

अमेरिकी

शाश्वत तिवारी

रोज़ो। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 8 से 15 मई तक मध्य अमेरिका और कैरेबियाई देशों का एक महत्वपूर्ण आधिकारिक दौरा किया। मार्गेरिटा की कोस्टा रिका, होंडुरास, बेलीज और डोमिनिका की यात्रा भारत के लिए लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों के साथ रणनीतिक संबंधों को गहरा करने, बहुपक्षीय मंचों पर समर्थन हासिल करने, व्यापार, प्रौद्योगिकी, और भारत की अनुदान सहायता से चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही। अपनी यात्रा के पहले चरण में कोस्टा रिका में राज्य मंत्री ने नवनियुक्त राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो इस क्षेत्र के छोटे देशों के साथ भारत की राजनयिक घनिष्ठता को दर्शाता है। वहीं यात्रा के अगले चरण में होंडुरास के विदेश मंत्री और प्रथम उपराष्ट्रपति के साथ उच्च स्तरीय बैठकों के माध्यम से संस्थागत सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों की गति को और तेज किया गया। होंडुरास, बेलीज और डोमिनिका में, दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य, योग, सिनेमा, कला और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर गहन विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़े

मैक्सिको में बड़ा हादसा, विमान हादसे में सभी सवारियों की मौत

बेलीज और डोमिनिका में मंत्री ने उन विभिन्न विकास और अवसंरचना परियोजनाओं के स्थलों का दौरा किया, जो भारत द्वारा दी गई अनुदान सहायता के माध्यम से लागू की जा रही हैं। बेलीज की गवर्नर-जनरल डेम फ्रोयला त्ज़ालम के साथ मुलाकात के दौरान भारत द्वारा समर्थित जमीनी स्तर की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा बेलीज़ के स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री केविन बर्नार्ड और कृषि, खाद्य सुरक्षा एवं नवीन विकास मंत्री रॉडवेल फर्ग्यूसन से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा और कृषि के क्षेत्र में भारत-बेलीज़ सहयोग को सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई।

ये भी पढ़े

आज तक किसी ने न देखी थी और न सुनी थी ऐसी शादी

इसके बाद अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव में मार्गेरिटा ने डोमिनिका का दौरा किया और अक्टूबर 2018 के बाद से भारत की ओर से यह पहली मंत्री-स्तरीय यात्रा रही। यह लंबे समय से अछूते रहे कैरेबियाई देशों के साथ राजनयिक शून्यता को भरने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मार्गेरिटा ने एक्स पर लिखा कैरिबियन के खूबसूरत “प्रकृति के द्वीप”, डोमिनिका गणराज्य पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए विदेश मंत्री डॉ. विंस हेंडरसन का धन्यवाद। डोमिनिका के नेतृत्व के साथ सार्थक चर्चाओं का बेसब्री से इंतज़ार है। इस दौरे ने भारत को ‘ग्लोबल साउथ’ के इन छोटे लेकिन महत्वपूर्ण देशों के साथ व्यापार, प्रौद्योगिकी, और क्षमता निर्माण (ITEC प्रोग्राम्स) में साझेदारी बढ़ाने का एक सीधा मंच प्रदान किया है।


Crime News homeslider Uttar Pradesh

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

चिनहट: लावारिस हालत में मिला एक मासूम बच्चा, माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र में एक करीब पांच वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। वह अपने माता-पिता या फिर अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है। बच्चा अभी थाना चिनहट में […]

Read More
Pretoria
International

भारत-दक्षिण अफ्रीका ने रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की

शाश्वत तिवारी Pretoria: भारत-दक्षिण अफ्रीका विदेश कार्यालय परामर्श का 12वां दौर प्रिटोरिया में आयोजित किया गया। इससे दोनों देशों को अपनी रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने और द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिला। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव (पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका) जनेश कैन ने किया, जबकि दक्षिण अफ्रीकी […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े और चौंकाने वाले तीसरे मोर्चे की दस्तक हो चुकी है। लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन […]

Read More