धीरे-धीरे पिघल रही भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में जमी ‘बर्फ’

WhatsApp Image 2026 04 09 at 4.53.33 PM

  शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। बांग्लादेश की नई सरकार के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत दौरे पर हैं। दोनों देशों के संबंधों में पिछले कुछ समय से चल रही खटास के बीच यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बांग्लादेशी विदेश मंत्री ने दो दिन की नई दिल्ली यात्रा के दौरान अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस. जयशंकर के साथ ही पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से भी मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग के साथ ही ऊर्जा सहयोग पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़े

दिल्ली की जीत बनी हार की कहानी, मिलर की चूक ने बदला मैच का नतीजा

 

वहीं दूसरी ओर ढाका में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रक्षा सलाहकार, ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. ए.के.एम. शमशुल इस्लाम से मुलाकात की। उन्होंने अपने व्यापक सुरक्षा और रक्षा सहयोग की समीक्षा की, जिसमें द्विपक्षीय परामर्श तंत्र, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण की पहल और दोनों देशों के रक्षा संस्थानों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं।

ये भी पढ़े

बारिश थमेगी, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज – अगले हफ्ते से बढ़ेगी गर्मी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिख बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान और उनके प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करके मुझे प्रसन्नता हुई। हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं को मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। आपस में निरंतर संपर्क बनाए रखने पर सहमति बनी।

ये भी पढ़े

होर्मुज पार कर आया ‘ग्रीन आशा’, 15,400 टन LPG से देश को मिलेगी राहत

उच्चायुक्त प्रणय वर्मा की डॉ. इस्लाम से मुलाकात के बाद बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर लिख उन्होंने अपने समग्र द्विपक्षीय संबंधों के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने साझा सुरक्षा चुनौतियों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की। हाई कमिश्नर ने आपसी हित और लाभ पर आधारित अपने बहुआयामी सहयोग को बढ़ाने के लिए बांग्लादेश सरकार के साथ मिलकर काम करने की भारत की तत्परता व्यक्त की।

ये भी पढ़े

भारत-अमेरिका का ट्रेड पोर्टल लॉन्च, 500 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

 

भारत और बांग्लादेश के रिश्ते, विशेष रूप से तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार के सत्ता में आने के बाद, पूर्व के तनावपूर्ण दौर के बाद अब पटरी पर लौट रहे हैं। अगस्त 2024 में शेख हसीना के सत्ता से हटने और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान संबंधों में जो ठंडापन आया था, वह अब प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार के आने के बाद धीरे-धीरे दूर हो रहा है। बांग्लादेशी विदेश मंत्री के भारत दौरे को रिश्तों में जमी ‘बर्फ पिघलने’ के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े

सोनौली पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार

माया ने दिया कांग्रेस को जोर का झटका, मिलने पहुंचे नेताओं को लौटाया बैरंग

अगस्त 2024 से बंद पड़ी अगरतला-ढाका बस सेवा का हाल ही में ट्रायल रन किया गया है और इसे जल्द ही नियमित रूप से शुरू करने की तैयारी है। भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन के माध्यम से डीजल का आयात फिर से शुरू हो गया है, जो बांग्लादेश में ईंधन संकट को कम करने में मदद करेगा। इसके अलावा दोनों देश वीजा प्रक्रियाओं को सामान्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जो पिछले कुछ महीनों से सुरक्षा कारणों से सीमित थीं।

Spread the love

New York
International

यूएन में भारत का पाकिस्तान पर तंज, बोला- ‘खोखली जीत’ मुबारक

शाश्वत तिवारी New York:  संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की छठी समिति (कानूनी मामले) में भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर बेनकाब किया है। ‘अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को खत्म करने के उपाय’ विषय पर आयोजित चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रथम सचिव राघू पुरी ने पाकिस्तान […]

Spread the love
Read More
Accra
International

‘ग्लोबल साउथ’ को मिलेगी नई ताकत, भारत-घाना के बीच हुए कई MoU

शाश्वत तिवारी Accra: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर छह से 10 अक्टूबर तक घाना, कोटे डी आइवर और इथियोपिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अफ्रीकी दौरे के पहले चरण में घाना की राजधानी अकरा पहुंचे विदेश मंत्री का उनके समकक्ष सैम ओकुद्ज़ेटो अब्लाक्वा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हुई उच्च स्तरीय […]

Spread the love
Read More
Kochi
International

कोच्चि में हुआ EAS सम्मेलन, हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर जोर

शाश्वत तिवारी Kochi: सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए भारत की मेजबानी में केरल के कोच्चि में समुद्री सुरक्षा सहयोग पर 7वां EAS (पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन) सम्मेलन आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, स्थिरता और नेविगेशन की […]

Spread the love
Read More