
पंडालों में CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण जरूरी
नियम-कानून व गाइडलाइन का पालन कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की
ए अहमद सौदागर
Chinhat Durga Puja : चिनहट कोतवाली परिसर में आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। इस दौरान इंस्पेक्टर चिनहट ने पूजा समितियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े जरूरी निर्देश दिए। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, आग से बचाव के इंतजाम करने और लाउडस्पीकर व डीजे को निर्धारित ध्वनि सीमा में बजाने को कहा गया।
इस मौके पर सभी चौकी प्रभारी एवं मूर्ति स्थापना करने वाले आयोजक, व्यवस्थापक और रामलीला कमेटी के सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों और उनके आसपास सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाना जरूरी है। इससे पंडाल परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। पूजा समितियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इंस्पेक्टर चिनहट ने अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंडाल में बालू से भरी बाल्टियां, पानी और आग बुझाने के अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध रहे। पंडालों में बिजली के तारों और अन्य व्यवस्थाओं को भी सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया।
असामाजिक तत्वों पर गहनता से ध्यान रखेंगे
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने स्थानीय लोगों और पूजा समितियों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए। आसपास की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने और किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया।
बैठक में इंस्पेक्टर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से गलत जानकारी मिलने पर उसे आगे प्रसारित करने के बजाय पुलिस को तत्काल सूचना दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गलत जानकारी की पुष्टि के लिए पुलिस से संपर्क किया जाए।
शांति और सुरक्षित माहौल में पर्व मनाने की अपील की
सुरक्षा के मद्देनजर की गई पीस कमेटी की बैठक में रामलीला कमेटी के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे। अफसरों ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और मिल-जुलकर दुर्गा पूजा पर्व मनाने की अपील की। पुलिस-प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
नाना पाटेकर: बेबाक आवाज का अंत, किरदारों में हमेशा जिंदा रहेंगे
नवागत खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत
यूएन में भारत का पाकिस्तान पर तंज, बोला- ‘खोखली जीत’ मुबारक
नवागत खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत


One thought on “दुर्गा पूजा-दशहरा पर सुरक्षा को लेकर चिनहट इंस्पेक्टर ने की बैठक”
Comments are closed.