‘ग्लोबल साउथ’ को मिलेगी नई ताकत, भारत-घाना के बीच हुए कई MoU

Accra

शाश्वत तिवारी

Accra: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर छह से 10 अक्टूबर तक घाना, कोटे डी आइवर और इथियोपिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अफ्रीकी दौरे के पहले चरण में घाना की राजधानी अकरा पहुंचे विदेश मंत्री का उनके समकक्ष सैम ओकुद्ज़ेटो अब्लाक्वा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में भारत और घाना के ऐतिहासिक संबंधों को एक नई दिशा देने और आपसी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

दोनों पक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MOU) पर हस्ताक्षर भी किए गए। ये समझौते दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग को कानूनी और संस्थागत ढांचा प्रदान करेंगे, जिससे व्यापारिक और तकनीकी क्षेत्रों में आदान-प्रदान और आसान हो जाएगा। डॉ. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा घाना के विदेश मंत्री के साथ व्यापक बातचीत हुई। ‘ग्लोबल साउथ’ के साझेदार के तौर पर, भारत-घाना दोनों की विकास से जुड़ी उम्मीदें और ऐतिहासिक एकजुटता एक जैसी है। व्यापार, निवेश, विकास, फार्मास्यूटिकल्स, क्षमता निर्माण, रक्षा, टेक्नोलॉजी और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में हमारी व्यापक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और अफ़्रीकी यूनियन व इकोवास के साथ भारत के जुड़ाव को और मज़बूत करने पर भी बात हुई।

ये भी पढें

छोटे से गमले में उगाएं खूबसूरत हरसिंगार, जानें परिजात का पौधा लगाने का तरीका

भारतीय विदेश मंत्री ने अपनी एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘‘हमारे ‘साउथ-साउथ सहयोग’ को आगे बढ़ाते हुए MOU का आदान-प्रदान हुआ। एकेडमिक्स, वैज्ञानिक रिसर्च और क्षमता निर्माण में सहयोग के लिए ‘ज़ूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया’ और ‘घाना यूनिवर्सिटी’ के बीच MOU साइन हुए। इसके अलावा कृषि रिसर्च और शिक्षा में सहयोग के लिए ‘इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च, नई दिल्ली’ और ‘CSIR-क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट, घाना’ के बीच MOU हुआ। डॉ. जयशंकर ने घाना में इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (ITEC) प्रोग्राम के पूर्व छात्रों से बातचीत की।

WhatsApp Image 2026 10 07 at 5.19.19 PM

इस मुलाकात पर उन्होंने कहा कि क्षमता विकास और कौशल को बेहतर बनाना भारत-घाना और दक्षिण-दक्षिण सहयोग का एक अहम हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री ने अकरा में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की। जयशंकर ने यहां फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में भारत, अफ्रीका और ग्लोबल साउथ पर एक विशेष सभा को भी संबोधित किया।

ये भी पढें

एक्शन और रोमांच से भरपूर ‘बहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का ट्रेलर रिलीज

उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज के उथल-पुथल भरे दौर में कूटनीति के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि विभिन्न देशों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को टकराव में बदले बिना कैसे संभाला जाए। साथ ही, उन्होंने हितों के अलग होने के बावजूद आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया। इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा से मुलाकात की और पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक यात्रा के बाद भारत-घाना साझेदारी में आई तेज़ी के बारे में बात की और अलग-अलग क्षेत्रों में ‘व्यापक साझेदारी’ को और गहरा बनाने पर जोर दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

एक्शन और रोमांच से भरपूर ‘बहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का ट्रेलर रिलीज

ICICI Life Insurance का नया ब्रांड अवतार, ‘हर कल आसान’ के साथ नई शुरुआत

समस्त रोगों की जड़ है रात का भोजन

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “‘ग्लोबल साउथ’ को मिलेगी नई ताकत, भारत-घाना के बीच हुए कई MoU”

Comments are closed.

Kochi
International

कोच्चि में हुआ EAS सम्मेलन, हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर जोर

शाश्वत तिवारी Kochi: सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए भारत की मेजबानी में केरल के कोच्चि में समुद्री सुरक्षा सहयोग पर 7वां EAS (पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन) सम्मेलन आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, स्थिरता और नेविगेशन की […]

Spread the love
Read More
Threat to the US from Iran
International

ईरान को लेकर अमेरिका की बढ़ी चिंता? UK से हटाए गए B-1 बमवर्षक

Threat to the US from Iran: ईरान से जुड़े संभावित सुरक्षा खतरे के बीच अमेरिका ने ब्रिटेन के RAF Fairford एयरबेस से अपने B-1 बमवर्षक विमानों को वापस अमेरिका बुला लिया है। इस घटनाक्रम ने अमेरिका की सैन्य रणनीति और यूरोप में उसकी बमवर्षक तैनाती को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

आर्थिक लक्ष्यों को मजबूती दे रही भारत की विदेश नीति

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित 5वें कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक व्यवस्था में आ रहे बड़े बदलावों और भारत की रणनीतिक प्राथमिकताओं पर विस्तार से बात की। सत्र के दौरान डॉ. जयशंकर की सिंगापुर के पूर्व विदेश मंत्री […]

Spread the love
Read More