यूएन में भारत का पाकिस्तान पर तंज, बोला- ‘खोखली जीत’ मुबारक

New York

शाश्वत तिवारी

New York:  संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की छठी समिति (कानूनी मामले) में भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर बेनकाब किया है। ‘अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को खत्म करने के उपाय’ विषय पर आयोजित चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रथम सचिव राघू पुरी ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा दिए गए भ्रामक बयानों का खंडन करते हुए भारत के ‘राइट ऑफ रिप्लाई’ (जवाब देने का अधिकार) का इस्तेमाल किया।

न्यूयॉर्क स्थित यूएन में भारत के स्थायी मिशन ने ‘एक्स’ पर भारतीय राजनयिक का बयान साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा असली सवाल तो यह है कि तब क्या होता है, जब किसी देश की ज़मीन से आतंकवादियों को पैसा, मदद, ट्रेनिंग, पनाह या सपोर्ट मिलता है? सिर्फ़ बयानों से आतंकवाद को नहीं हराया जा सकता। इसके लिए दोषियों, आयोजकों, पैसा देने वालों और स्पॉन्सर करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की ज़रूरत है।

ये भी पढें

SIR के समर्थन में 42 पूर्व जजों ने लिखा खुला खत

 

पुरी ने कहा पाकिस्तान खुद को ‘फ्रंटलाइन स्टेट’ और पीड़ित बताता है, लेकिन इस बात को छिपाता है कि जिन ‘फ्रेंकस्टीन’ (खतरनाक ताकतों) को उसने बनाया और जिन पर से उसका कंट्रोल खत्म हो गया, वे अब पड़ोसी देशों में तबाही मचाने के बाद खुद पाकिस्तान में भी वही कर रहे हैं। पाकिस्तान के अपने नेताओं ने ही इस बात का खुलासा किया है। आप एक ही समय में दो विरोधी पक्षों का साथ नहीं दे सकते।

भारत ने स्पष्ट किया कि यूएन की लिस्ट में शामिल मसूद अज़हर (जेईएम चीफ और भारत पर हमलों का मास्टरमाइंड) के लिए ज़्यादा इनाम का ऐलान करना सिर्फ़ दिखावा है। आतंकवाद को पाकिस्तान की तरफ़ से मिलने वाली आर्थिक मदद के बारे में सब जानते हैं। कुछ महीने पहले ही, पाकिस्तानी प्रतिनिधियों ने जेईएम को “निष्क्रिय” बताया था। अगर मीडिया अज़हर तक पहुंच सकता है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उसकी पुष्टि ले सकता है, तो पाकिस्तानी सरकार को निश्चित रूप से पता होगा कि वह कहां है।
उन्होंने आगे कहा दुनिया 9/11 और बिन लादेन के मिलने की जगह को नहीं भूली है। न ही 26/11 को और न ही पहलगाम को।

ये भी पढें

बेटी की हत्या पर भड़की मां, हत्यारों को दें फांसी

कई परिवारों को अभी भी न्याय का इंतज़ार है, जबकि दोषी आज़ाद घूम रहे हैं। पहलगाम के पीड़ितों से उनका धर्म पूछा गया था, न कि उनकी राजनीति। यह बहुत अजीब बात है कि पाकिस्तान धार्मिक नफ़रत से लड़ने की बात करता है, जबकि वह खुद सीमा-पार आतंकवाद को बढ़ावा देता है। पाकिस्तान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी सेना के नैरेटिव को प्रचारित करने के लिए बेताब है और नैरेटिव बनाने, गलत जानकारी फैलाने और दुष्प्रचार करने में लगा हुआ है। अगर बर्बाद हो चुके एयरफील्ड और गड्ढों से भरे रनवे पाकिस्तान को जीत जैसे लगते हैं, तो वह खुशी-खुशी इसका आनंद ले सकता है।

भारतीय राजनयिक ने पाकिस्तान के उन तमाम खोखले वादों की पोल तो खोली ही, जिनमें वह आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का अग्रिम मोर्चा (फ्रंटलाइन स्टेट) होने का दम भरता रहा है। साथ ही भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उसे हुए भारी नुकसान को दुनिया के सामने रखते हुए स्पष्ट कर दिया कि तबाही को जीत बताना बंद किया जाए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बेटी की हत्या पर भड़की मां, हत्यारों को दें फांसी

विराट के आउट होने पर खाना छोड़ देते थे नाना पाटेकर, दी भावुक श्रद्धांजलि

पितृदोष और ग्रह बाधा निवारण के लिए जपिए यह मंत्र

नाना पाटेकर के निधन पर राज ठाकरे भावुक, बोले- उनकी कमी हमेशा खलेगी

 

Spread the love

Accra
International

‘ग्लोबल साउथ’ को मिलेगी नई ताकत, भारत-घाना के बीच हुए कई MoU

शाश्वत तिवारी Accra: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर छह से 10 अक्टूबर तक घाना, कोटे डी आइवर और इथियोपिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अफ्रीकी दौरे के पहले चरण में घाना की राजधानी अकरा पहुंचे विदेश मंत्री का उनके समकक्ष सैम ओकुद्ज़ेटो अब्लाक्वा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हुई उच्च स्तरीय […]

Spread the love
Read More
Kochi
International

कोच्चि में हुआ EAS सम्मेलन, हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर जोर

शाश्वत तिवारी Kochi: सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए भारत की मेजबानी में केरल के कोच्चि में समुद्री सुरक्षा सहयोग पर 7वां EAS (पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन) सम्मेलन आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, स्थिरता और नेविगेशन की […]

Spread the love
Read More
Threat to the US from Iran
International

ईरान को लेकर अमेरिका की बढ़ी चिंता? UK से हटाए गए B-1 बमवर्षक

Threat to the US from Iran: ईरान से जुड़े संभावित सुरक्षा खतरे के बीच अमेरिका ने ब्रिटेन के RAF Fairford एयरबेस से अपने B-1 बमवर्षक विमानों को वापस अमेरिका बुला लिया है। इस घटनाक्रम ने अमेरिका की सैन्य रणनीति और यूरोप में उसकी बमवर्षक तैनाती को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों […]

Spread the love
Read More