होर्मुज पार कर आया ‘ग्रीन आशा’, 15,400 टन LPG से देश को मिलेगी राहत

7477523d 31ea 454f b11d bcb04ce3f601 copy
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, LPG टैंकर नवी मुंबई पहुंचा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 15,400 टन LPG लेकर भारतीय ध्वज वाला टैंकर ‘ग्रीन आशा’ नवी मुंबई पहुंच गया है। यह टैंकर 6 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से रवाना हुआ था और सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचा। जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (JNPA) ने गुरुवार को इस जहाज के आगमन की पुष्टि करते हुए उसका स्वागत किया। प्राधिकरण के अनुसार, मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच इस टैंकर का सुरक्षित पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। खास बात यह है कि ईरान में संघर्ष शुरू होने के बाद यह पहला LPG  टैंकर है, जो इस मार्ग से होकर जेएनपीए तक पहुंचा है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान सीजफायर: पाक की कूटनीतिक जीत, ‘विश्व गुरु’ पर उठे सवाल

जेएनपीए ने अपने बयान में कहा कि “ग्रीन आशा” ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार किया और BPCL-IOCL द्वारा संचालित तरल बर्थ पर लंगर डाला। जहाज, उसका माल और चालक दल के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके साथ ही ‘ग्रीन सानवी’ नाम का एक और टैंकर, जो छह अप्रैल को ही होर्मुज से गुजरा था, पहले ही भारत पहुंच चुका है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और इजरायल के खिलाफ युद्ध के चलते ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग पर कड़े नियंत्रण लगाए हैं। हालांकि, भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिन्हें यहां से गुजरने की अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें

बंगाल की अस्मिता को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाना चाहती हैं ममता

मिशन यूरोप: जयशंकर की साइप्रस यात्रा और भारत-ईयू की बढ़ती कूटनीतिक नजदीकी

ऑनलाइन स्कैम से बचना है तो पहचानें असली और नकली वेबसाइट का फर्क

नवी मुंबई स्थित JNPT (न्हावा शेवा बंदरगाह) देश के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में अहम भूमिका निभाता है। पश्चिम एशिया के हालातों के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन भारत सरकार वैकल्पिक स्रोतों से तेल और गैस की आपूर्ति बनाए रखने में जुटी हुई है। इस टैंकर के आगमन से देश में घरेलू गैस की सप्लाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जो आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

Spread the love

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

जुनवानी में भगवान राम ने की थी हरि-ओम की प्राण स्थापना

नवानी में भगवान राम ने की थी हरि-ओम की प्राण स्थापना हेमंत कश्यप/जगदलपुर Hemant Kashyap/Jagdalpur : भगवान राम अपने वनवास काल के दौरान दंडकारण में महानदी के किनारे भ्रमण करते हुए एक ऐसे गांव में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने आराध्य भोलेनाथ के साथ विष्णु प्रतिमा की भी प्राण प्रतिष्ठा की थी, ताकि आगे का […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

बस्तर का एक मात्र दुर्लभ धारालिंग दंतेवाड़ा में

शंखनी किनारे पड़े धारालिंग में बने हैं 16 कोण डेढ़ हजार साल पुराना है बस्तर का एकमात्र धारालिंग हेमंत कश्यप/जगदलपुर Hemant Kashyap/Jagdalpur : बस्तर संभाग का एकमात्र धारालिंग दंतेवाड़ा में शंखनी नदी के किनारे डेढ़ हजार साल से मौजूद है। इस विलक्षण धारालिंग में 16 कोण बने हुए हैं, इसलिए इस तरह के शिवलिंग को […]

Spread the love
Read More