भारत-अमेरिका का ट्रेड पोर्टल लॉन्च, 500 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

WhatsApp Image 2026 04 09 at 3.30.52 PM

भारत-अमेरिका का ट्रेड पोर्टल लॉन्च

शाश्वत तिवारी

वाशिंगटन।‘भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा’ पोर्टल को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वर्चुअली लॉन्च किया। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक ले जाने के लक्ष्य को गति देना है। यह पोर्टल भारतीय निर्यातकों और अमेरिकी आयातकों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा, जिससे व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा सकेगा।

तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर पहुंचे मिसरी ने इस अवसर पर कहा कि यह पोर्टल दोनों देशों के बीच व्यापार को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। इससे मौजूदा आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूती मिलेगी और नए व्यावसायिक संबंध विकसित करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें

होर्मुज पार कर आया ‘ग्रीन आशा’, 15,400 टन LPG से देश को मिलेगी राहत

माना जा रहा है कि इससे MSME और स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि यह मंच विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों और स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर अवसर प्रदान करने और उनकी बाजार तक पहुंच को आसान बनाने पर केंद्रित है।

यह डिजिटल पहल दोनों देशों की आपूर्ति श्रृंखलाओं (सप्लाई चेन) को सुदृढ़ करेगी और नए वाणिज्यिक जुड़ाव बनाने में मदद करेगी।लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी उपस्थित थे। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी भारतीय व्यवसायों और निर्यातकों से इस पोर्टल का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान सीजफायर: पाक की कूटनीतिक जीत, ‘विश्व गुरु’ पर उठे सवाल

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से जल्द आएगा बुलावा, दिग्गज क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी

कॉकरोच बनकर सिस्टम को आईना दिखा रहे युवा

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए लिखा विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज वर्चुअली भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल लॉन्च किया।

इसका मकसद व्यापार के नए अवसर खोलना, व्यापार करने में आसानी को बेहतर बनाना, MSME और स्टार्टअप्स को सहयोग देना और 2030 तक 500 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य को पाने की कोशिशों को तेज करना है।

जायसवाल ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि यह पोर्टल भारत और अमेरिका के बीच व्यापार की पूरी क्षमता को सामने लाने की दिशा में एक और कदम है। उन्होंने इस पहल को डिजाइन करने और इसे आगे बढ़ाने में न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास की भूमिका की भी सराहना की।

विदेश सचिव अपने इस दौरे के दौरान अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर व्यापार और रक्षा संबंधों की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही वैश्विक मुद्दों, खासकर पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा करेंगे।

Spread the love

One thought on “भारत-अमेरिका का ट्रेड पोर्टल लॉन्च, 500 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य”

Comments are closed.

Astrology homeslider Uttar Pradesh

नवरात्रि पर रहेगा शुक्रास्त का कहर नहीं होगे शुभ कार्य

Navaratri : शारदीय नवरात्रि अश्वनी शुक्ल पक्ष 11अक्टूबर रविवार से प्रारम्भ हो रहा है यह पक्ष 16 दिन का होगा इस लिए नवरात्रि भी दस दिनों का होगा प्रतिपदा के दिन चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग होने के कारण नवरात्रि का कलश स्थापन मध्यान समय में शुभ अभिजित मुहूर्त में 11 बज कर 35 मिनट […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider Uttar Pradesh

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

शारदीय नवरात्र आज से , घटस्थापना के श्रेष्ठ मुहूर्त Lucknow : सनातन परंपरा में शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र रविवार (11 अक्टूबर) से शुरू होंगे। शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र और प्रमुख त्योहार है। शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस दिव्य […]

Spread the love
Read More
Ravana's Daughter
Astrology homeslider Uttar Pradesh

रावण की बेटी कौन थी ?

जिसे हो गया था राम भक्त हनुमान से प्यार New Delhi : भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में श्रीराम, रामभक्त हनुमान और रावण वध से जुड़ी कई कहानियां प्रसिद्ध हैं। वाल्मीकि रामायण के अलावा भी कई देशों में रामायण के अलग – अलग संस्करण मौजूद है। ऐसी ही दो रामायण में रावण की बेटी […]

Spread the love
Read More