BCCI ने 2026-27 सीजन का घरेलू शेड्यूल किया ऐलान, भारत में होंगे वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के मैच

WhatsApp Image 2026 03 26 at 3.08.50 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस घरेलू सीजन में टीम इंडिया कुल 22 मैच खेलेगी और ये मुकाबले देश के 17 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इस सीजन में चार विदेशी टीमें भारत का दौरा करेंगी – वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया। घरेलू सीजन की शुरुआत सितंबर 2026 में होगी और इसमें सभी फॉर्मेट के मैच शामिल होंगे। भारत का घरेलू सीजन वेस्टइंडीज के दौरे से शुरू होगा। इस दौरे के तहत तीन वनडे और पांच T20 मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि टी20 सीरीज का आयोजन लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होगा। इस दौरे के बाद जनवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा, जो इस घरेलू सीजन की सबसे बड़ी सीरीज मानी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ की कमाई

इसके अलावा दिसंबर 2026 में भारत श्रीलंका की मेजबानी करेगा। इस दौरे में तीन वनडे और तीन T20 मुकाबले होंगे। वनडे दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेलें जाएंगे, जबकि T20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में आयोजित होंगे। जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए भारत आएगा। इन मुकाबलों की मेजबानी कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होगी। वेस्टइंडीज का भारत दौरा 27 सितंबर 2026 से शुरू होगा और इसमें कुल आठ मुकाबले शामिल हैं। इसके बाद श्रीलंका दिसंबर 2026 में भारत दौरा करेगा। ये सीजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए पूरी तरह से रोमांचक साबित होने वाला है, जिसमें दर्शक सभी शहरों में लाइव क्रिकेट का आनंद ले सकेंगे। BCCI का यह ऐलान भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशियों का संदेश लेकर आया है।

Spread the love

IPL Umpire Earnings
Sports

IPL अंपायरिंग की कमाई का खुलासा, अनिल चौधरी ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े

IPL Umpire Earnings :  भारतीय क्रिकेट में अंपायरिंग को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है, लेकिन इस बार पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिलने वाली कमाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 2025 में अंपायरिंग से संन्यास लेने वाले चौधरी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि इस पेशे में […]

Spread the love
Read More
Sports

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: ईशान किशन बने नए नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा को झटका

ICC T20 Rankings 2026 : ICC T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय से नंबर-1 पर काबिज अभिषेक शर्मा को अपनी शीर्ष कुर्सी गंवानी पड़ी है। उनकी जगह अब भारत के ही ईशान किशन ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज ईशान किशन […]

Spread the love
Read More
Sports

वैभव सूर्यवंशी का T20 में 220+ स्ट्राइक रेट, क्या आज श्रेयस अय्यर देंगे डेब्यू का मौका?

Vaibhav Suryavanshi :  भारतीय क्रिकेट में इन दिनों जिस युवा खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह हैं वैभव सूर्यवंशी। महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींच चुके वैभव के लिए एक जुलाई का दिन बेहद खास साबित हो सकता है। भारत और इंग्लैंड के […]

Spread the love
Read More