- अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर मिला सभी वर्गों का समर्थन
- स्वागत रैलियों में उमड़ रहा जन सैलाब
- भाई के निधन के चलते इस बार नहीं मना रहे छठ पर्व
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: महराजगंज जिले के आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को महराजगंज के भाजपा सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद निकली स्वागत रैलियों में विभिन्न जाति, धर्म और बिरादरी के लोगों की भागीदारी को उन्होंने अपना सम्मान और जनता का आशीर्वाद बताया।
छठ महापर्व के अवसर पर एक विशेष बातचीत में गुड्डू खान ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व माताओं और बहनों की आस्था से जुड़ा है। उन्होंने सभी छठ व्रती माताओं और बहनों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही भावुक होते हुए बताया कि उनके भाई का निधन हो गया है, इसलिए इस वर्ष उनका परिवार छठ पर्व नहीं मना रहा है। हालांकि, उन्होंने व्रत रखने वाली सभी महिलाओं के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

विपक्ष के आरोपों पर दिया दो टूक जवाब
विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं और लोग अपनी बात कहते रहेंगे, लेकिन उनका ध्यान इन सबके बजाय अपने काम पर है। उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाना है।
सभी वर्गों का मिला प्यार, नई जिम्मेदारी को बताया सम्मान
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद आयोजित स्वागत रैली का जिक्र करते हुए गुड्डू खान ने कहा कि जिस तरह सभी जाति, धर्म और बिरादरी के लोगों ने आगे बढ़कर उनका स्वागत और सम्मान किया, उससे उन्हें बेहद उत्साह और प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे भाइयों और नौजवान साथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सभी का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।
नई जिम्मेदारी के साथ गुड्डू खान के सामने संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की चुनौती होगी। अब देखना होगा कि प्रदेश स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी को वह जमीनी स्तर पर किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
जेवर विधायक का अल्टीमेटम, आठ दिन में शुरू होगा सड़क निर्माण
दिल्ली में प्रदूषण का कहर, IIT Delhi में AQI 428 दर्ज
प्रेमी से शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी किशोरी
दिल्ली में मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का भव्य समारोह
