‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ की कमाई

2025 12 05T103A51

धुरंधर 2 : भारतीय सिनेमा ने एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण देखा है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सिर्फ सात दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। यह उपलब्धि किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने अपने दर्शकों को बड़े पर्दे का असली अनुभव देकर इस रिकॉर्ड को संभव बनाया। फिल्म की रिलीज़ से पहले जो हाइप बनी थी, वह दर्शकों के उत्साह और सिनेमाघरों में भारी भीड़ के रूप में देखने को मिली। पहले ही हफ्ते में फिल्म ने घरेलू और विदेशी दोनों ही बाजारों में जबरदस्त कमाई की।

भारत में सात दिनों में 745 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसने ‘पुष्पा 2’ के हिंदी में पहले हफ्ते के 425 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने कमाल किया। सात दिनों में 260 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। पहले हफ्ते में सिंगल भाषा हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का भी गौरव इसे हासिल हुआ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें

27 मार्च को नेपाल में सत्तारूढ़ होगी बालेन सरकार

इस उपलब्धि के साथ ‘धुरंधर 2’ ने कई पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। सात दिनों में 1000 करोड़ पार करना इसे वैश्विक स्तर पर भी बड़ी सफलता बनाता है। यह फिल्म इलीट ग्लोबल बॉक्स ऑफिस क्लब की 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 10वीं भारतीय फिल्म बन गई है। हिंदी फिल्मों में यह पांचवीं फिल्म है, जिसमें ‘पठान’, ‘जवान’, ‘धुरंधर’ और ‘दंगल’ भी शामिल हैं। फिल्म की सफलता में दर्शकों का उत्साह, बार-बार देखने की चाहत और विभिन्न क्षेत्रों में लोकप्रियता का बड़ा योगदान रहा है। इस तरह का रिकॉर्ड यह दर्शाता है कि भारतीय सिनेमा अब वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान और प्रभाव बना रहा है।

Spread the love

Entertainment

जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ऋचा ने दिया बेटे को जन्म

Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल के परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। घर में नन्हे मेहमान के आने से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हैं। जुबिन भी फिलहाल अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अभी तय नहीं किया बेटे का नाम जुबिन नौटियाल ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अपने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Entertainment

सीतारमण ने की नेपाल, सऊदी अरब के वित्त मंत्रियों से खास वार्ता

New Delhi:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कतर की अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्ण वागले के साथ मुलाकात की है। सीतारमण दोहा में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की सालाना बैठक के सिलसिले में वहां गयी है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस बैठक के दौरान सीतारमण ने रविवार को […]

Spread the love
Read More
Entertainment

बिना कट के पास हुई ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’

Drishyam: The Conclusion: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट या ऑडियो-वीडियो बदलाव के पास किया गया है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। बिना कट के पास हुई फिल्म बॉलीवुड हंगामा […]

Spread the love
Read More