काठमांडू एयरपोर्ट पर 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार

Kathmandu

अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का मुख्य सदस्य होने का दावा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Kathmandu: नेपाल में करीब 22 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के साथ त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। वह 14 नवंबर को थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसपी एवं प्रवक्ता दुर्गा राज रेग्मी ने मीडिया को बताया कि भारत के महाराष्ट्र निवासी 52 वर्षीय रेवाज तिघरी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक हवाई मार्ग से ड्रग्स की तस्करी की आशंका को देखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की प्रोफाइलिंग की जा रही थी। इसी क्रम में रेवाज तिघरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि वह इससे पहले दो बार नेपाल आ चुका है। पहली बार उसने हवाई मार्ग से नेपाल की यात्रा की थी, जबकि दूसरी बार भारत से सड़क मार्ग के जरिए नेपाल पहुंचा था।

SP रेग्मी के अनुसार उसने लाओस के अलावा जिम्बाब्वे, सूडान, बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया की भी यात्रा की है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का एक प्रमुख सदस्य है। उसके पास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का प्रमाण-पत्र भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार उसके पास से बरामद साढ़े पांच किलो कोकीन की बाजार कीमत करीब 22 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद कोकीन भारत पहुंचाई जानी थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

16 नवंबर को मनाई जाएगी सहस्त्रबाहु जयंती, होंगे धार्मिक आयोजन

गुड्डू खान बोले- भाजपा संगठन मजबूत करना लक्ष्य, आरोपों पर नहीं ध्यान

PM मोदी ने 246 परियोजनाओं का किया शुभारंभ, नक्सलवाद पर साधा निशाना

जेवर विधायक का अल्टीमेटम, आठ दिन में शुरू होगा सड़क निर्माण

 

 

 

 

International

भारत-इंडोनेशिया ने आतंकवाद-रोधी विषय पर संयुक्त कार्य समूह की बैठक

 शाश्वत तिवारी New Delhi: आतंकवाद-रोधी विषय पर भारत-इंडोनेशिया संयुक्त कार्य समूह की 7वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने आतंकवाद से निपटने में आपसी सहयोग की समीक्षा की और इसे और मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (आतंकवाद-रोधी) डॉ. सुहेल […]

Read More
Pretoria
International

भारत-दक्षिण अफ्रीका ने रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की

शाश्वत तिवारी Pretoria: भारत-दक्षिण अफ्रीका विदेश कार्यालय परामर्श का 12वां दौर प्रिटोरिया में आयोजित किया गया। इससे दोनों देशों को अपनी रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने और द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिला। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव (पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका) जनेश कैन ने किया, जबकि दक्षिण अफ्रीकी […]

Read More
New Delhi
International

भारत ने 19वें प्रवासी भारतीय दिवस के लिए लॉन्च की वेबसाइट

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने संयुक्त रूप से 19वें प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन की वेबसाइट लॉन्च की। पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन सात से नौ जनवरी, 2027 तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में होगा। […]

Read More