महाप्रबंधक ने ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन का किया निरीक्षण

Lucknow

Lucknow: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शनिवार, 14 नवंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल के साथ ऐशबाग जंक्शन और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलपथ की संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था, संरक्षा उपकरणों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

रेलपथ का कराया टो-लोड परीक्षण

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ऐशबाग स्टेशन की मेन लाइन पर रेलपथ का टो-लोड परीक्षण किया। इसके अलावा अन्य रेल लाइनों पर भी टो-लोड का मापन कराया गया। इसके माध्यम से रेलपथ की मजबूती, फिटिंग और संरक्षा की स्थिति परखी गई। उन्होंने अधिकारियों को नियमित परीक्षण कराने और रेलपथ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रेलवे महाप्रबंधक ने की कोटा से सवाईमाधोपुर तक रेलवे ट्रैक की जांच, चलती ट्रेन से देखीं सिग्नल व्यवस्थाएं - Kota News

सिग्नलिंग और संरक्षा उपकरणों की जांच

महाप्रबंधक ने ऐशबाग स्टेशन के केंद्रीकृत पैनल कक्ष का निरीक्षण कर वी.डी.यू. पैनल, पावर सप्लाई डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड, क्लैम्प पैड लॉक सहित अन्य संरक्षा उपकरणों की जांच की। इसके साथ ही आई.पी.एस. और रिले कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा फायर अलार्म प्रणाली का परीक्षण किया। उन्होंने सभी संरक्षा उपकरणों का नियमित रखरखाव और समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 बच्चों को छात्रवृत्ति, 57 महिला कर्मचारियों का सम्मान

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ऐशबाग स्थित रेलवे मनोरंजन केंद्र के नवीनीकरण कार्यों और बच्चों के लिए लगाए गए झूलों सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक की उपस्थिति में चिकित्सा परिचारिका, बादशाहनगर श्रीमती सलमा सबी खाँ ने नवीनीकृत मनोरंजन केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कर्मचारी कल्याण निधि से रेल कर्मचारियों के 25 आश्रित बच्चों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए गए। वहीं, मंडल में कार्यरत 57 महिला रेल कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया।

संस्कृति क्लब और बादशाहनगर स्टेशन का भी लिया जायजा

इसके बाद महाप्रबंधक ने बंदरियाबाग स्थित संस्कृति क्लब के नवीनीकरण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने बादशाहनगर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं और वहां चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

PM मोदी ने 246 परियोजनाओं का किया शुभारंभ, नक्सलवाद पर साधा निशाना

जेवर विधायक का अल्टीमेटम, आठ दिन में शुरू होगा सड़क निर्माण

दिल्ली में प्रदूषण का कहर, IIT Delhi में AQI 428 दर्ज

 

 

 

Maharajganj
Uttar Pradesh

गुड्डू खान बोले- भाजपा संगठन मजबूत करना लक्ष्य, आरोपों पर नहीं ध्यान

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर मिला सभी वर्गों का समर्थन स्वागत रैलियों में उमड़ रहा जन सैलाब भाई के निधन के चलते इस बार नहीं मना रहे छठ पर्व उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को महराजगंज के भाजपा सांसद और […]

Read More
Greater Noida
Uttar Pradesh

जेवर विधायक का अल्टीमेटम, आठ दिन में शुरू होगा सड़क निर्माण

Greater Noida: जेवर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए विधायक धीरेंद्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों और लंबित विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

प्रेमी से शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी किशोरी

बोली- शादी नहीं हुई तो लगा दूंगी छलांग महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव का मामला पुलिस और परिजनों के समझाने-बुझाने पर टावर से नीचे उतरी किशोरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब प्रेमी से शादी […]

Read More