स्वास्थ्य के लिए बेल पत्र के पत्तों का सेवन कब करें और क्या हैं इसके प्रभाव

bilva

गर्मियों के मौसम में बेल का जूस पीना लोगों को काफी पसंद होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बेल पत्र के पत्ते भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में बेल पत्र को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट बेल पत्र के पत्ते चबाते हैं, तो इससे शरीर को कई सकारात्मक लाभ मिल सकते हैं। सबसे पहले बात करें पाचन तंत्र की, तो बेल पत्र पेट के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें

KKR को बड़ी राहत! IPL 2026 से पहले फिट हुआ स्टार तेज गेंदबाज

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके नियमित सेवन से पेट साफ रहता है और शरीर हल्का महसूस करता है। साथ ही यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है। दिल की सेहत के लिए भी बेल पत्र को अच्छा माना जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी सहायक होता है। अगर कोई व्यक्ति दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करना चाहता है, तो बेल पत्र का सेवन उसके लिए फायदेमंद हो सकता है।

ये भी पढ़ें

केदारनाथ धाम के लिए सर्वाधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

 

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेल पत्र उपयोगी माना गया है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। नियमित रूप से खाली पेट इसका सेवन करने से बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, यह लिवर और किडनी को भी स्वस्थ रखने में सहायक होता है। हालांकि, किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही बेल पत्र का सेवन करें।  यह जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। किसी भी बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

Spread the love

Health

कैंसर से लेकर किडनी फेलियर तक… गंभीर बीमारी से पहले शरीर देता है ये 10 संकेत

Health News: कैंसर, किडनी या लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का पता कई बार तब चलता है, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। हालांकि, कुछ मामलों में शरीर पहले ही ऐसे बदलावों के जरिए संकेत दे सकता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से सलाह और जरूरी जांच कराने से बीमारी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health

डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन

New Delhi: डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच भारत में इससे बचाव के लिए एक अहम वैक्सीन जल्द उपलब्ध हो सकती है। जापान की दवा कंपनी ताकेडा की QDENGA वैक्सीन को भारत में CDSCO से मंजूरी मिल चुकी है और इसे वर्ष 2027 की पहली छमाही में प्राइवेट बाजार में उतारने की तैयारी की जा […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

महिलाओं में हार्ट हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, इन बदलावों पर दें ध्यान

Heart Health: हाई ब्लड प्रेशर और धमनियों का सख्त होना ऐसी स्थितियां हैं, जो लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि इन्हें अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। महिलाओं के लिए खासतौर पर 30 और 40 की उम्र के बीच हार्ट हेल्थ पर ध्यान […]

Spread the love
Read More