पत्नी से विवाद के बीच मासूम को बनाया निशाना, पिता पर गंभीर आरोप

Maharashtra

Maharashtra: महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम इलाके से दो साल के मासूम बच्चे के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति पर अपने छोटे बेटे को फर्श पर पटकने और गर्म प्लेट से उसकी उंगलियां जलाने का आरोप लगा है। बच्चे की मां ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक, बच्चे को बचाने की कोशिश करने पर महिला के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राहुल सुरेश विसाले के तौर पर हुई है। वह कल्याण पश्चिम के पारनाका इलाके में अपनी पत्नी रोहिणी और बच्चे के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर पहले भी मामला अदालत तक पहुंच चुका था।

ये भी पढें

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

बच्चे को फर्श पर पटकने का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में रोहिणी ने आरोप लगाया है कि 13 सितंबर की रात करीब 11 बजे राहुल बच्चे के व्यवहार से नाराज हो गया। शिकायत के मुताबिक, बच्चा आरोपी से दूर जाने की कोशिश कर रहा था। इसी बात पर कथित तौर पर गुस्साए पिता ने बच्चे को फर्श पर पटक दिया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद बच्चे का हाथ गर्म प्लेट पर दबाया गया। इससे उसकी तीन उंगलियां झुलस गईं। घटना के दौरान बच्चे की मां ने उसे बचाने की कोशिश की। आरोप है कि इस पर राहुल ने पत्नी के साथ भी मारपीट की और झाड़ू से हमला किया।

ये भी पढें

सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन मिलेगी चिकन बिरयानी? थलपति विजय सरकार का प्लान

पहले से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद

 पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद पहले से चल रहा था। इस मामले को लेकर दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी और मामला अदालत तक भी पहुंचा था।पुलिस के अनुसार, अदालत की ओर से हाल में रोहिणी को पति के साथ कुछ समय रहने और वैवाहिक रिश्ते को सुधारने का प्रयास करने की सलाह दी गई थी। इसके बाद वह अपने माता-पिता के घर से वापस पारनाका स्थित पति के घर आई थीं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नौतनवां के बचपन स्कूल में बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन मिलेगी चिकन बिरयानी? थलपति विजय सरकार का प्लान

अदुःख नवमी आज: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

 

 

 

Spread the love

One thought on “पत्नी से विवाद के बीच मासूम को बनाया निशाना, पिता पर गंभीर आरोप”

Comments are closed.

Crime News

पति कमाने गया तो बुआ के बेटे संग इश्क लड़ाने लगी पांच बच्चों की मां

Shravasti : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पांच बच्चों और सास को घर पर छोड़कर कथित तौर पर अपने बुआ के बेटे के साथ चली गई। महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गया हुआ था। पति के घर लौटने पर […]

Spread the love
Read More
Crime News

पत्नी-बेटी की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में 70 साल के पति पर शक

Ballia  : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सामने आया मां-बेटी की हत्या का मामला जांच आगे बढ़ने के साथ बेहद चौंकाने वाला हो गया। घर में 65 वर्षीय मानती देवी और उनकी 22 वर्षीय दृष्टिबाधित बेटी गौरी की हत्या कर दी गई। शुरुआत में घर के मुखिया 70 […]

Spread the love
Read More
Crime News Maharastra

पत्नी से छिपाकर महिला मित्र संग जा रहा था मलेशिया, एयरपोर्ट पर खुली पोल

Pune:  पुणे के एक बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी से छिपाकर महिला मित्र के साथ मलेशिया जाने की योजना बनाई थी। पत्नी को उसने बताया था कि वह बिजनेस ट्रिप के सिलसिले में कुआलालंपुर जा रहा है। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान हुई एक गलती ने उसकी पूरी कहानी की पोल खोल दी। […]

Spread the love
Read More