क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि आप किस पोज़िशन में सोते हैं? शायद नहीं, क्योंकि दिनभर की थकान के बाद जैसे ही नींद आती है, हम किसी भी तरह से सो जाते हैं। लेकिन यही आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत के लिए खतरनाक बन सकती है। मान लीजिए आप दाईं करवट सोते हैं—यह आम बात है, लेकिन इससे पेट में एसिड ऊपर की तरफ जा सकता है, जिससे दिल में जलन और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। अगर आप पेट के बल सोते हैं, तो यह आपकी रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकता है। इस पोज़िशन में स्पाइन का नैचुरल बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे कमर और गर्दन में दर्द होने लगता है।
ये भी पढ़ें
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
कुछ लोग सीधे पीठ के बल सोते हैं और इसे सबसे आरामदायक मानते हैं, लेकिन यह हर किसी के लिए सही नहीं है। इस पोज़िशन में जीभ पीछे की ओर खिसक सकती है, जिससे सांस लेने में रुकावट आती है। यही कारण है कि कई लोगों को खर्राटे और स्लीप एप्निया की समस्या हो जाती है। अब बात करते हैं नींद की कमी की। आज के समय में ज्यादातर लोग 6 घंटे की नींद भी पूरी नहीं कर पाते। कम नींद का असर सिर्फ थकान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह आपकी याददाश्त, निर्णय लेने की क्षमता और भावनात्मक संतुलन को भी प्रभावित करता है।
ये भी पढ़ें
स्कूलों में AI और साइबर सिक्योरिटी शिक्षा की पहल: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का CM योगी को पत्र
तो क्या करें? सबसे पहले अपनी स्लीप पोज़िशन सुधारें। बाईं करवट सोना सबसे बेहतर माना जाता है। इसके अलावा, रोजाना हल्का व्यायाम करें, ताजा खाना खाएं और सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें। घरेलू उपायों में पंचामृत (जीरा, धनिया, सौंफ, मेथी, अजवाइन) का पानी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे नियमित पीने से पाचन सुधरता है और नींद गहरी आती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी नींद भी बेहतर हो और सेहत भी, तो आज से ही अपनी आदतों में बदलाव करें।
