खबर पढ़कर सिर पीटने को हो जाएंगे मजबूर, पति निकला सगी मां का प्रेमी, कई भाई-बहन उसकी औलादें

गर्भवती
  • 22 साल का चौंकाने वाला खुलासा, सास और दामाद की रंगरेलियों में जन्में कई बच्चे, अब रिश्ते गड्डमड्ड
  • गर्भवती महिला ने सोशल मीडिया पर खोला सच, परिवार में मचा हड़कंप

नया लुक डेस्क

लखनऊ। किसी रिश्ते में जब विश्वास टूटता है तो उसकी चोट लम्बे समय तक रह जाती है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सामने आए एक मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। वो बच्चे जिसे महिला अपना भाई बहन मानती थी, दरअसल वो उसके पति के जैविक बच्चे थे। जो उसकी मां के साथ उसके अवैध सम्बन्धों को चीख-चीखकर बता रहे थे। एक 40 वर्षीय गर्भवती महिला ने अपनी जिंदगी का ऐसा कड़वा सच साझा किया, जिसने पूरे परिवार की नींव हिला दी है। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने बताया कि वह अपने पति 39 वर्षीय पति के साथ तब से रिश्ते में है, जब दोनों सिर्फ 15 साल के थे। शादी को 22 साल हो चुके हैं और उनके चार बच्चे हैं, जबकि महिला फिलहाल सात महीने की गर्भवती है।

रिश्तों में विश्वास जब टूटता है तो उसकी चोट लंबे समय तक रह जाती है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सामने आए एक मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। एक 40 वर्षीय गर्भवती महिला ने अपनी जिंदगी का ऐसा कड़वा सच साझा किया है, जिसने पूरे परिवार की नींव हिला दी है। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने बताया कि वह अपने पति 39 वर्षीय पति के साथ तब से रिश्ते में है, जब दोनों सिर्फ 15 साल के थे। शादी को 22 साल हो चुके हैं और उनके चार बच्चे हैं, जबकि महिला फिलहाल सात महीने की गर्भवती है।

ये भी पढ़ें

शादी के बाद सुहागरात से लेकर एक साल तक पत्नी से दूर रहा दूल्हा, फिर…

महिला के मुताबिक, न्यू ईयर की शाम जब वह अचानक घर लौटी, तो उसने अपने पति को अपनी ही 60 वर्षीय मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद जो सच सामने आया, उसने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। पति ने स्वीकार किया कि उसकी सास के साथ उसका रिश्ता शादी से पहले ही शुरू हो गया था और पिछले 22 सालों से यह संबंध चल रहा था। इस खुलासे ने महिला को अंदर तक झकझोर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि महिला को शक है कि उसके जुड़वां भाइयों और छोटे भाई के जैविक पिता भी उसके पति ही हो सकते हैं। यानी, पति ही उसके अपने भाइयों का असली पिता है। इस खुलासे ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया।

महिला ने यह भी बताया कि उसे कभी एहसास नहीं हुआ कि उसकी मां और वह दोनों एक साथ गर्भवती थीं, लेकिन अब उसे लगता है कि यह भी उसी गुप्त संबंध का हिस्सा था। महिला की मां चर्च में बच्चों के लिए काम करती थीं, लेकिन अब वह भी इस विवाद में घिर गई हैं। जब यह सच परिवार के अन्य सदस्यों, खासकर 63 वर्षीय पिता को बताया गया, तो घर में कोहराम मच गया। पिता पूरी तरह टूट गए हैं, जबकि कुछ रिश्तेदार महिला का समर्थन कर रहे हैं और कुछ उसे यह सच सार्वजनिक करने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। फिलहाल महिला ने अपने पति से तलाक लेने का फैसला किया है और उसने अपनी मां से सभी संबंध तोड़ने की बात कही है। यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और लोग इसे विश्वासघात की चरम सीमा बता रहे हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

शादी के बाद सुहागरात से लेकर एक साल तक पत्नी से दूर रहा दूल्हा, फिर…

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर क्या होगा असर?

Today’s Horoscope मेष : व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। लेकिन आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। वृषभ : कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण […]

Spread the love
Read More
Journalist
Central UP homeslider

मान्यता प्राप्त पत्रकार ही असली पत्रकार? हजरतगंज की घटना ने खड़े किए कई सवाल

Journalist पत्रकार कौन यह तय करने का अधिकार मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन को कबसे? ध्यान रहे पत्रकार वही जिसे सामाजिक व किसी अखबार संस्था की मान्यता हो। सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार कभी सरकार के गलत फैसलों की आलोचना लिख सकता है क्या? विजय श्रीवास्तव लखनऊ । लखनऊ में पिछले दिनों हज़रत गंज चौराहे पर अजीबोगरीब […]

Spread the love
Read More
High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More