सुबह की जकड़न : जोड़ों के दर्द के कारण और संकेत

सुबह की जकड़न

सुबह की जकड़न : सुबह उठते ही शरीर में भारीपन, घुटनों या हाथों की उंगलियों में जकड़न महसूस होना कई लोगों के लिए आम समस्या बन चुकी है। अक्सर लोग इसे सामान्य थकान या उम्र बढ़ने का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार यह शरीर के अंदर चल रही किसी गंभीर प्रक्रिया का संकेत हो सकता है। रात के समय जब हम लंबे समय तक एक ही स्थिति में सोते हैं, तो हमारे जोड़ों के बीच मौजूद द्रव (सिनोवियल फ्लूइड) की गति धीमी हो जाती है। यह द्रव जोड़ों को चिकनाई देता है ताकि हड्डियाँ आसानी से मूव कर सकें। लेकिन जब शरीर लंबे समय तक निष्क्रिय रहता है, तो यह गाढ़ा हो सकता है, जिससे सुबह उठते ही जकड़न महसूस होती है।

ये भी पढ़े

पहले यौन शोषण का आरोप, फिर एकाएक यू-टर्न, लेकिन अध्यक्ष को गंवानी पड़ी कुर्सी

इसके अलावा ठंडा मौसम भी इस समस्या को बढ़ा सकता है। तापमान गिरने से मांसपेशियाँ और टिश्यू सख्त हो जाते हैं, जिससे मूवमेंट में परेशानी होती है। गलत सोने की मुद्रा भी जोड़ों पर दबाव डालती है, जिससे दर्द और अकड़न बढ़ जाती है। हालांकि अगर यह समस्या रोजाना और लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

ये भी पढ़े

बंगाल चुनाव 2026 : दूसरे चरण में तेज वोटिंग, TMC vs BJP के बीच कांटे की टक्कर

रुमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें शरीर की इम्यून सिस्टम खुद जोड़ों पर हमला करने लगती है। इसमें सूजन, दर्द और लंबे समय तक रहने वाली जकड़न होती है। वहीं ऑस्टियोआर्थराइटिस में जोड़ों का कार्टिलेज धीरे-धीरे घिसने लगता है, जिससे हड्डियाँ आपस में रगड़ खाने लगती हैं।

ये भी पढ़े

बंगाल चुनाव 2026 : दूसरे चरण में तेज वोटिंग, TMC vs BJP के बीच कांटे की टक्कर

 

फाइब्रोमायल्गिया जैसी स्थिति में पूरे शरीर में दर्द, थकान और नींद की समस्या भी देखी जाती है। इससे बचाव के लिए सुबह हल्की स्ट्रेचिंग, गर्म पानी से सिकाई, पर्याप्त पानी पीना और एंटी-इंफ्लेमेटरी भोजन जैसे हल्दी और अदरक का सेवन लाभदायक माना जाता है।समय रहते ध्यान देने से इस समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

पहले यौन शोषण का आरोप, फिर एकाएक यू-टर्न, लेकिन अध्यक्ष को गंवानी पड़ी कुर्सी

बंगाल चुनाव 2026 : दूसरे चरण में तेज वोटिंग, TMC vs BJP के बीच कांटे की टक्कर

Spread the love

डिहाइड्रेशन से बचाव
Health

गर्मी में पेट की जलन और डिहाइड्रेशन से बचाव : डाइट में शामिल करें ये ठंडी तासीर वाले मसाले

डिहाइड्रेशन से बचाव  : गर्मियों का मौसम आते ही शरीर पर इसका असर साफ दिखने लगता है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने पर डिहाइड्रेशन, पेट में जलन, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में केवल पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि खानपान में भी कुछ बदलाव जरूरी होते […]

Spread the love
Read More
तपती गर्मी में हीट वेव से बचाव
Health

तपती गर्मी में हीट वेव से बचाव: क्या खाएं और कैसे रखें शरीर को ठंडा

तपती गर्मी में हीट वेव से बचाव : अप्रैल की शुरुआत से ही जिस तरह की भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, उसने आम जीवन को मुश्किल बना दिया है। सुबह 9-10 बजे के बाद घर से निकलना तक भारी लगने लगता है। एसी और कूलर के बिना राहत मिलना लगभग नामुमकिन हो गया […]

Spread the love
Read More
Foul odor
Health homeslider

अगर आपको भी दुर्गंध से परेशानी है तो तत्काल करें यह उपाय…

सूंघने की अच्छी क्षमता बताती है अच्छे स्वास्थ्य की निशानी अगर सूंघने की शक्ति गई तो सावधान! आपको तुरंत इलाज की जरूरत अंशिका यादव लखनऊ। राजधानी से करीब 120 किमी दूर बसे लखीमपुर-खीरी की ममता वर्मा जैसे ही किसी दुर्गंध वाली जगह से गुजरती है, उसका सिरदर्द तेजी से बढ़ जाता है। जब तक उसे […]

Spread the love
Read More