Maruti Suzuki अप्रैल में की रिकॉर्ड बिक्री, 33% उछाल के साथ टूटा पुराना आंकड़ा

Maruti Suzuki sales April 2026

  Maruti Suzuki sales April 2026: भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी  मारुति सुजुकी ने अप्रैल महीने में बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने कुल 2,39,646 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 33.29% की मजबूत बढ़ोतरी को दर्शाती है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत कंपनी के लिए काफी सकारात्मक रही है, जिसमें खासतौर पर छोटे कार सेगमेंट ने अहम भूमिका निभाई।

पिछले साल अप्रैल में कंपनी की कुल बिक्री 1,79,791 यूनिट थी, जबकि इस बार घरेलू बाजार में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अप्रैल 2026 में घरेलू बिक्री बढ़कर 1,91,122 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल इसी महीने के 1,42,053 यूनिट से काफी अधिक है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी के अनुसार, इस मजबूत शुरुआत का मुख्य कारण छोटी कारों की बढ़ती मांग है। उन्होंने बताया कि मिनी कार सेगमेंट में जबरदस्त तेजी आई है, जिससे यह साफ होता है कि बाजार में एंट्री-लेवल कारों की मांग अभी भी बनी हुई है। यह वृद्धि उन आशंकाओं को भी गलत साबित करती है, जिनमें कहा जा रहा था कि छोटे कार सेगमेंट की मांग घट रही है।

मिनी कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी ऑल्टो  और   मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की बिक्री अप्रैल में 16,066 यूनिट रही, जो पिछले साल 6,332 यूनिट थी। वहीं कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी बलेनो, मारुति सुजुकी स्विफ्ट   और Maruti Suzuki WagonR जैसी गाड़ियों ने मिलकर 80,659 यूनिट की बिक्री दर्ज की। इसके अलावा कंपनी के SUV सेगमेंट में भी लगातार मजबूती बनी हुई है। Maruti  सुजुकी ब्रेज़ा, मारुति सुजुकी अर्टिगा  और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा  जैसे मॉडलों की मांग में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस सेगमेंट की कुल बिक्री 77,892 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है।

लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी हल्की बढ़त देखने को मिली है।  मारुति सुजुकी सुपर कैरीकी बिक्री 3,418 यूनिट तक पहुंच गई। वहीं कंपनी का निर्यात भी तेजी से बढ़ा है और अप्रैल में 40,054 यूनिट वाहनों का एक्सपोर्ट किया गया, जो पिछले साल 27,911 यूनिट था। हालांकि, कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि वैश्विक परिस्थितियों का असर भविष्य की मांग पर पड़ सकता है। खासकर अगर पश्चिम एशिया में तनाव के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं, तो ऑटो सेक्टर की बिक्री प्रभावित हो सकती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

पेंटागन पर ईरान का हमला : ‘जंग के खर्च पर गुमराह कर रहा अमेरिका’, लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश नाव हादसा : मां-बेटे की लिपटी लाश ने झकझोरा दिल, देख आंखें नम हो जाएंगी

Spread the love

Business

शेयर बाजार में बड़ा मौका! NSE IPO का प्राइस बैंड हुआ तय

NSE IPO 2026 : शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ एक बड़ा अवसर लेकर आया है। NSE ने अपने IPO के लिए 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक […]

Spread the love
Read More
Business

Subway ने जबलपुर में खोला नया स्टोर, MP में बढ़ाया कारोबार का दायरा

Subway Jabalpur Store : दुनिया की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) श्रृंखलाओं में शामिल Subway ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपना पहला कंपनी-स्वामित्व वाला और कंपनी-संचालित स्टोर शुरू किया है। यह स्टोर नेपियर टाउन स्थित रसेल चौक में खोला गया है। नए स्टोर के साथ Subway India ने मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी को […]

Spread the love
Read More
Islamabad
Business homeslider

पेट्रोल 370 के पार, सरकार ने दी जनता को राहत

दोपहिया-तिपहिया और छोटी कारों पर मिलेगी सब्सिडी 20 लीटर तक पेट्रोल पर जारी रहेगी सब्सिडी, उसके बाद चुकानी पड़ेगी पूरी कीमत नया लुक ब्यूरो Islamabad: मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव और स्ट्रेट और हॉर्मुज में बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 370 पार कर गई है। वैसे भारत में भी 370 की […]

Spread the love
Read More