मुख्य सचिव ने नैनीताल में विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण 

Untitled 6 copy 9

नया लुक ब्यूरो

नैनीताल। जनपद के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंची धाम क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवाली बाईपास, भवाली-रातिघाट बाईपास, कैंची धाम मंदिर परिसर में जारी निर्माण कार्यों और नैनीताल माल रोड में भू-धंसाव रोकने के लिए किए जा रहे, सुरक्षात्मक कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास का कार्य तेजी से पूरा कर पर्यटन सीजन से पहले यातायात सुचारू किया जाए। यह भी कहा कि स्थायी मोटर पुल बनने तक अस्थायी रूप से बेली ब्रिज स्थापित कर आवागमन चालू रखा जाए।

अधिकारियों ने बताया कि 18.15 किमी लंबे बाईपास में से 8 किमी मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष हिस्से को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74.15 मीटर स्पान का मोटर पुल बनाया जा रहा है, जिसके लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्य सचिव ने ₹10 करोड़ की लागत से बने भवाली बाईपास और शिप्रा नदी पर निर्मित डबल लेन पुल का भी निरीक्षण किया, जो अब यातायात के लिए खुल चुका है। उन्होंने कैंची धाम में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोअर माल रोड में भू-धंसाव रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। मौके पर आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल, SSP मंजूनाथ टीसी, सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय कुमार शुक्ला, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी मनोहर सिंह धर्मशक्तू, SDM वाजिश खलीक, मोनिका आदि अधिकारी मौजूद रह

READ MORE

बीयर की बोतल, फोन पर गाली और वायरल वीडियो… सिया गोयल केस में नया मोड़

अब भाजपा को न चंदा मिलेगा न दान और न मिलेगा वोट : अखिलेश

Spread the love

Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More
BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More